Tuesday, December 30, 2025
HomeDiscoverखतरनाक सांपो को झट से गटक जाता है यह पक्षी, इंसान जितना...

खतरनाक सांपो को झट से गटक जाता है यह पक्षी, इंसान जितना होता है आकार

प्रकृति में अलग अलग तरह के बहुत से पक्षी पाए जाते हैं। हम जिन पक्षियों को देखते हैं इनके अलावा भी बहुत सी प्रजातियां ऐसी हैं। जिनके बारे में हम जानते तक नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी ही एक प्रजाति के पक्षी के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं। इसको “किलर क्वीन” या “सेक्रेटरी बर्ड” कहा जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा रैप्टर पक्षी है और इसको सांपो का भोजन काफी ज्यादा पसंद है। ये दिखने में काफी सुंदर होते हैं हालांकि ये काफी चतुर भी होते हैं और बड़ी चालाकी के साथ सांपो का शिकार करते हैं। आज हम आपको इसी पक्षी के बारे में जानकारी दे रहें हैं।

- Advertisement -

अफ्रिका में पाया जाता है

आपको जानकारी दे दें की यह पक्षी अफ्रिका में सबसे ज्यादा पाया जाता है। घास के मैदानी क्षेत्रों में ये काफी पाया जाता है। इसके अलावा यह पक्षी उन क्षेत्रों भी खूब रहना पसंद करता जहां पर सांप सबसे ज्यादा होते हैं। यह पक्षी अपने शिकार को जमीन पर करना पसंद करता है हालांकि उड़ान भरने में भी ये काफी अच्छे होते हैं। बबूल के पेड़ पर ये अपना घोसला बनाते हैं तथा वहीं रहना पसंद करते हैं। इनका जीवन 10 से 15 साल तक होता है।

इंसान बराबर होता है आकार

आपको बता दें की इस पक्षी की ऊंचाई 4.1 से 4.9 फीट तक होती है यानि इसका आकार लगभग इंसान के बराबर ही होता है। इसके पखों का फैलाव 6.9 फीट तक होता है। इस पक्षी का वजन 5 से 9.4 पाउंड तक होता है। इसके पैर भी शिकारी पक्षी से ज्यादा बड़े होते हैं। इस पक्षी को सांपो को खाना काफी पसंद होता है। यदि इसको कोई सांप काट ले तो यह उसको 100 मारने की क्षमता रखता है। सांप के अलावा यह पक्षी छिपकलियों, टिड्डों और चूहों आदि को भी खाना पसंद करता है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular