Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं के [परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। काफी समय से इन्तजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। अब आगे की पढाई के लिए बच्चे प्लानिंग पर समय दे पाएंगे। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो विद्यार्थी इस वर्ष परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड ने परिणाम जारी करने के साथ ही इंटर टॉपर्स के नाम की लिस्ट भी अपलोड की है। जो विद्यार्थी या शाला प्रधान उत्तीर्ण प्रतिशत और अन्य विवरण भी देखना चाहें तो देख सकते हैं। बिहार बोर्ड परीक्षा में नक़ल रोकने के लिए भी काफी ज्यादा इंतजाम किए गए थे। बिहार बोर्ड परीक्षा पिछले कुछ वर्षों में काफी सुर्खियां बंटोर चुकी है। अब बिहार बोर्ड ने दसवीं के परिणाम भी लगभग तैयार कर लिए हैं। जल्द ही Bihar Board 10th Result 2024 भी जारी कर दिए जाएंगे।

बिहार बोर्ड की विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के सभी विद्यार्थी अपने परिणाम देख सकते हैं। इस वर्ष उतरीं हुए विद्यार्थियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21 प्रतिशत रहा है। विद्यार्थी अपना बोर्ड परीक्षा परिणाम रोल कोड और रोल नंबर से चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जा सकते हैं।

How To Check Bihar Board 12th Result 2024

बारहवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट कर दें। नई टैब में आपको परिणाम स्क्रीन पर दिखा देगा। स्क्रीन पर दिखाई दे रहे स्कोर कार्ड को आप डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट भी ले सकते हैं।