Gujarat Board Exam Schedule 2026: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी

Gujarat Board Exam Schedule 2026: गुजरात बोर्ड (Gujarat Board) ने अगले वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। छात्र-छात्राएं परीक्षा का यह पूरा कार्यक्रम गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर देख सकते हैं। सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय सारणी के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर दें।

10वीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम और समय

गुजरात बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएँ 26 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेंगी। वोकेशनल कोर्स को छोड़कर, बाकी सभी विषयों के प्रश्नपत्र 80 अंक के रहेंगे। 10वीं बोर्ड की परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

मुख्य परीक्षा तिथियाँ:

28 फरवरी: विज्ञान

4 मार्च: सामाजिक विज्ञान

6 मार्च: बेसिक गणित

9 मार्च: स्टैंडर्ड गणित
छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

12वीं विज्ञान स्ट्रीम का विस्तृत शेड्यूल और पैटर्न

12वीं विज्ञान स्ट्रीम की परीक्षाएँ भी 26 फरवरी से शुरू होंगी और 13 मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक रहेगा।

मुख्य परीक्षा तिथियाँ:

26 फरवरी: फिजिक्स

28 फरवरी: केमिस्ट्री

4 मार्च: बायोलॉजी

9 मार्च: मैथ्स

परीक्षा पैटर्न: विज्ञान स्ट्रीम के सभी विषय दो हिस्सों में आयोजित होंगे। पार्ट-ए में 50 बहुविकल्पीय (OMR फॉर्मेट) प्रश्न होंगे, जिसके लिए 50 अंक और 60 मिनट दिए जाएंगे। पार्ट-बी का प्रश्नपत्र 50 मार्क का रहेगा।

12वीं सामान्य स्ट्रीम और संस्कृत परीक्षाओं का समय

गुजरात बोर्ड 12वीं सामान्य स्ट्रीम, व्यावसायिक स्ट्रीम की परीक्षाएँ दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित होंगी। इसके अलावा, गुजरात बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली संस्कृत प्रथम की परीक्षाएँ 26 फरवरी से 3 मार्च तक चलेंगी, जिसका समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक का रहेगा। संस्कृत मध्यमा की परीक्षाएँ 26 फरवरी से 13 मार्च तक चलेंगी, जिसका समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:15 बजे तक का रहेगा।

परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

फरवरी 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। 10वीं बोर्ड, संस्कृत प्रथम, 12वीं बोर्ड की सामान्य स्ट्रीम, विज्ञान स्ट्रीम, व्यावसायिक स्ट्रीम, UU बेसिक स्ट्रीम और संस्कृत मध्यमा के छात्रों को नियमित परीक्षा फीस के साथ 6 दिसंबर रात 12 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट gseb.org पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य है। छात्रों को अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरकर अपनी सीट सुरक्षित करने की सलाह दी गई है।