Tuesday, December 30, 2025
HomeEntertainmentBB OTT 2: Manisha Rani से मिलते ही महेश भट्ट करने लगे...

BB OTT 2: Manisha Rani से मिलते ही महेश भट्ट करने लगे ऐसी हरकतें, चेहरा हुआ लाल, करदी सारी हदें पार

नई दिल्ली: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों काफी रोमांचक होते जा रहा है। जिसमें हर रोज कुछ कुछ नया देखने को मिल रहा है। अब इस शो में सिर्फ 8 प्रतियोगी फाइनल में जाने की तैयारी कर रहे है लेकिन इसके बीच इस शो का फैमिली वीक काफी चर्चा में बना हुआ है

- Advertisement -

बिग बॉस के घर में अब कंटेस्टेंट्स के घरवाले एंट्री कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट भी अपनी बेटी पूजा भट्ट का सपोर्ट करने पहुंचे। लेकिन उनका ध्यान अपनी बेची से कहीं ज्यादा मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे पर आकर्षित होकर रह गया। जिनके प्रति उनका बिहेव फैंस को बिल्कुल भी पसंद नही आया और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

- Advertisement -

मनीषा रानी के चेहरे को छूने पर ट्रोल हुए महेश भट्ट!

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महेश भट्ट के घर में एंट्री करने पर मनीषा रानी ने दौड़ते हुए उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। लेकिन महेश भट्ट का मनीषा को उठाने का सीन थोड़ा लोगों को अटपटा सा लगा।  महेश भट्ट उनका कंधा पकड़ते हुए कहते हैं, “कभी तौहीन नहीं करना मेरी उम्र की.” मनीषा इसके बाद महेश भट्ट को एक्साइटमेंट के साथ बताती हैं कि वह उनसे मिलकर बहुत लकी फील कर रही हैं. ये सुनकर महेश भट्ट कहते हैं, “ख़ामोशी में बातचीत करते हैं।”

https://twitter.com/SavageBoyBunty/status/1686321633647378432
इसके बाद महेश भट्ट उनके चेहरे कोइस तरह से घूरते हुए नजर आते है कि मनीषा खुद अनकंफर्टेबल मगसूस करने लग जाती हैं। ये देखकर महेश भट्ट कहते हैं, ‘देख नहीं पा रही मेरी आंखों में.’ इसके बाद वह महेश भट्ट मनीषा के सिर को सहलाते हुए अपने दोनों हाथों से उसके गालों को छूते नजर आते है। महेश भट्ट की ऐसी हरकतों से कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे भी बच नही पाती हैं। जिसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से देखने के मिल रही है।

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट हो रहा है. इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं.पिछले वीकेंड पर घर से आशिका भाटिया एलिमिनेट हो गई थीं।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular