Allu Arjun Fees For Puspa 2 : साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर पुष्पा टो का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसको घंटों में ही मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। लोगों को कब से पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक मेकर्स ने नहीं बताई हैं। लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म को अगले साल बड़े स्क्रीन पर रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म के बहुत से बाग की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं।

आलू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा 2 में इतने पैसे लिए

वही इस फिल्म के वजह से अल्लू अर्जुन इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दे फिल्म पुष्पा द राइज के पहले बाग को करने के लिए आलू अर्जुन ने 35 करोड़ रुपए लिए थे। जैसा कि सभी जानते हैं। पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इसने हिंदी सिनेमा में 100 करोड़ से कहीं ज्यादा की कमाई की थी । इसके साथ ही दूसरे अलग-अलग राज्यों में और दुनिया भर की कलेक्शन 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की हुई थी।

जिस वजह से फिल्म को काफी बंपर सफलता हासिल हुई थी। वही अब खबर यह भी है। पिछले भाग की सफलता को ध्यान में रखते हुए इस बार पुष्पा टू में अल्लू अर्जुन ने 85 करोड़ चार्ज किए हैं।जो की साउथ इंडस्ट्री में काफी ज्यादा रकम लेने वाले एक्टर बनें हैं।फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार द्वारा किया गया है। वहीं फिल्म के मेन लीड रोल में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन नजर आएंगे।