नई दिल्ली। होली (Holi 2023) का त्यौहार जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे काफी तेजी के साथ लोग इसकी तैयारी में लगे हुएहै। अब तो गली मुहल्ले में भी होली के गाने सुनने को मलने लगे है। बॉलीवुड सिनेमा में कई तरह के फैमस भगुवा गीत बने हुए है तो इसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी पीछे नही रहे है। कहा जाता है फगुआ का रंग तब तक नहीं चढ़ता है जबतक कि भोजपुरी गाने ना बजे। इसी को देखते हुए अब होली पर भोजपुरी में नए-नए गाने बनने शुरू हो गए हैं। अभी हाल ही में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ का होली गाना रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अभी हाल ही में होली स्पेशल गाना ‘यूपी-बिहार के होली’ काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (dinesh lal yadav nirhua) होली के रंग में डूबते नजर आ रहे है। होली के रंग में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। इस गाने को सुनकर आप भी होली खेलने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

वायरल हो रहे ‘यूपी बिहार के होली’ गाने को भोजपुरी सिंगर अंतरा प्रियंका सिंह और निरहुआ ने मिलकर गाया है। सिंगर अंतरा प्रियंका सिंह के बारे में कहा जाता है कि वो जिस गाने को गाती है वो हिट हो जाता है। इस गाने के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वहीं, निरहुआ ने होली पर बनाए गए गाने को लेकर कहा कि यह गाना खास और मजेदार है, इसे हर किसी को सुनना चाहिए।

इस Bhojpuri gane को लोग खूब कर रहे हैं पसंद

20 फरवरी को रिलीज हुए इस गाने को लोग इतना पसंद कर रहे है कि अब तक 5 लाख इसे बार बार देख हैं। वहीं, छह हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।