नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) अपनी फिल्मों के साथ साथ शानदार गानों के लिए जाने जाते है। उनकी हर येक फिल्म सुपरहिट साबित होती है। उनकी फिल्म के साथ उनके गाने भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे है।  जिसके चलते उनके कई गाने 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुके हैं। ऐसा ही एक पुराना पुराना वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे उनका तगड़ा रोमांस देखने को मिल रहा है।

सोशळ मीडिया पर वायरल हो रहे गाने में खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) काजल राघवानी के साथ खुलेआम रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहा गाना भोजपुरी फिल्म ‘दबंग सरकार’  का है जिसके बोल ‘पागल बनाइबे’ है। इस गाने में काजल राघवानी ( Kajal Raghwani ) की बोल्ड अदाएं देखने को मिल रही हैं। जिसमें इनका रोमांस दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

फिल्मों में इन स्टार्स की सबसे हिट जोड़ी में पहचाना जाता था दोनों ने मिलकर एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। जिसके चलते लोग इनके  अफेयर और रिलेशनशिप ( Kajal Raghwani ) को लेकर भी बाते होने लगी थीं। लेकिन अब ये दोनों एक दूसरे से काफी दूर हो चुके है।

गाने को मिल चुके 1.1 मिलियन व्यूज

यूट्यूब पर तेजी से पसंद के जाने वाले इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। आपको बता दें कि खेसारी और काजल राघवानी ( Kajal Raghwani ) रील और रियल लाइफ दोनों में हिट जोड़ी थे। इस जोड़ी को लोगों ने इतना पसंद किया कि इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। हालांकि, अब ये स्टार एक दूसरे से अलग हो चुके है।