Tuesday, December 30, 2025
HomeJobsIndian Army Western Recruitment 2023: इंडियन आर्मी में निकली 37 पदो पर...

Indian Army Western Recruitment 2023: इंडियन आर्मी में निकली 37 पदो पर भर्ती, 10वीं, 12वीं पास जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली। देश भक्ति में अपना योगदान देने वाले उम्मीदवारों के लिए इंडियन आर्मी में नौकरी पाने का अवसर सामने आया है। भारतीय सेना पश्चिमी कमांड ग्रुप सी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत कुल 37 पदों पर भर्ती की जानी है। जो उम्मीदवार इन पदो को पाने के इच्छुक है वे लोग ऑफ़लाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisement -

इंडियन आर्मी वेस्टर्न कमांड ग्रुप सी भर्ती 2023 के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर 2023 तक के बीच निर्धारित की गई है। जारी की गई अधिसूचना के तहत 37 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें सेना पश्चिमी कमांड में स्टेनो, एलडीसी, फायरमैन, मैसेंजर, रेंज चौकीदार, मजदूर, माली, सफाईवाला, कुक आदि पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।

आवेदन शुल्क

भारतीय सेना वेस्टर्न कमांड ग्रुप सी भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवार को किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisement -

आयु सीमा

भारतीय सेना वेस्टर्न कमांड ग्रुप सी भर्ती 2023 में जनरल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 29 सितंबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। ओबीसी के लिए आयु सीमा अधिकतम 28 वर्ष और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक रखी गई है। इसके अलावा, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता

भारतीय सेना पश्चिमी कमांड ग्रुप सी भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं स्टेनोग्राफर और एलडीसी पद के लिए योग्यता केवल 12वीं पास है

चयन प्रक्रिया

भारतीय सेना पश्चिमी कमांड ग्रुप सी भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular