Wednesday, December 31, 2025
HomeEntertainmentBhojpuri Song: खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी एक्ट्रेस से लगाई बोली, '500...

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी एक्ट्रेस से लगाई बोली, ‘500 सौ में का का करबु’, मिला तड़ाकेदार जवाब

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ताबड़तोड़ कमाई करने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी दमदार अदाकारी के साथ बेहतरीन गायिकी के लिए जाने जाते हैं। उनका हर क गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा जाता है। बीते दिन ही उनका गाना ‘बारिश’ (Baarish) रिलीज होते ही काफी हिट हुआ था। जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया है। इसके बाद खेसारी का एक और वीडियो सॉन्ग इन दिनों तहलका मचाते नजर आ रहा है। जिसके बोल ‘500 सौ में का का करबु’ (500 Sau Mein Ka Ka Karbu) हैं। इसमें वो एक्ट्रेस हनी बी के साथ रोमांस का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। जिसके चलते लोग इस गाने को बार बार क्लीक करके देख रहे हैं।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri gaana) ‘500 सौ में का का करबु’ (500 Sau Mein Ka Ka Karbu) को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। जिसमें खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस हनी बी दोनों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। जिस पर दर्शक खूब  प्यार लुटा रहे हैं। इस गाने के रिलिज होते ही इसमें पचास हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

- Advertisement -

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्टर अपनी को-एक्ट्रेस से कहते हैं कि ‘500 सौ में का का करबु’ इस पर हनी बी कहती हैं कि फ्री के हमरा ना ही प्यार चाही हो… भीर सटे खातिर मरद मालदार चाही हो… इसी तरह से दोनों के बीच काफी नोकझोंक देखने के लिए मिल रही है। वायरल हो रहे गाने को ‘500 सौ में का का करबु’ खेसारी के साथ सिंगर हनी बी ने गाया है. दोनों की आवाज में इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि खेसारी का ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ (Bhojpuri Film Doli Saja ke Rakhna) से लिया गया है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular