अब हमारे भोजपुरी स्टार्स सिर्फ फिल्मों में नहीं बल्कि गानों से अपना धमाल मचा रहे हैं। भोजपुरी गानों के साथ स्टार्स ने भी लोगों के दिलों में जगह बना ली है। इन गानों को शादी-पार्टियों और सोशल मीडिया में खूब सुना जाता है।
भोजपुरी गानों का म्यूजिक और बोल काफी अलग होते है और ये बोली तो अपने आप में ही काफी मीठी है। इन दिनों लोग इसको देश के कोने-कोने में खूब पसंद करते हैं।

अब बड़ी संख्या में लोग भोजपुरी स्टार्स को सोशल मीडिया में फालो करते हैं, और उनकी हर एक पोस्ट और रील को खूब लाइक भी करते हैं। आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकार ट्रेंड में चल रहे हैं, जिसमें से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इन दोनों की भोजपुरी फिल्मों की काफी डिमांड रहती है और जब भी इनकी कोई फिल्म रिलीज होती है तो बड़ी संख्या में लोग इनको बड़े पर्दे में देखने के लिए जाते हैं।
इस सुपरहिट जोड़ी के वीडियो को सोशल मीडिया पर भी खूब देखा जाता है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को हिट जोड़ी माना जाता है, इनकी जोड़ी से प्रोड्यूर भी बेफिक्र होकर पैसा लगाते हैं, क्योंकि जिस भी फिल्म या गाने में दोनों साथ होते हैं उसको हिट माना जाता है।

एक भोजपुरी गाना खूब वायरल हो रहा है इसमें आम्रपाली दुल्हन की तरह सजी हुई बहुत खूबसूरत लग रही है और अपनी अदाओं से निरहुआ को दीवाना बनाने की कोशिश कर रही हैं।

Jahiya oka boka tin charoka Sikh leba ho(amarpali)

लोग वायरल वीडियो को कर रहे पसंद
आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। उनके फैंस हमेशा ही दोनों के साथ में वीडियो का इंतजार करते रहते हैं। उनका कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है।

इस वायरल वीडियो के बारे में बात करें तो इसका नाम “जहिया ओका बोका” है और यह फिल्म “राम लखन” से लिया गया है। इस गाने को इंटरनेट पर काफी वायरल होते देखा जा रहा है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली जबरदस्त रोमांस करते नजर आ रहे हैं, जिसको बड़ी संख्या में लोग एन्जॉय कर रहे हैं।