Tuesday, December 30, 2025
HomeEntertainmentकंप्यूटर से कंट्रोल होता है नीता अंबानी का बाथरूम, कीमत और खासियतें...

कंप्यूटर से कंट्रोल होता है नीता अंबानी का बाथरूम, कीमत और खासियतें देख उड़ जायेगें आपके होश

नई दिल्ली। देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में से एक अंबानी परिवार की अकूत दौलत की झलक उनकी लाइफ स्टाइल में भी दिखती है। दरअसल एंटीलिया के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन एंटीलिया के भीतर की चकाचौंध देख कर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। नीता अम्बानी के शानोशौकत के बारे में तो सबको पता है, वे कितनी महंगी साड़ी पहनती हैं और उनकी सैंडिल भी देखने लायक होती है। लेकिन उनता बाथरूम भी ऐसा है जिसके बारे में जान कर आपके होश उड़ सकते हैं। इस बात की तस्दीक करती हैं ये तस्वीरें। भले मुकेश अंबानी के पास एक से एक बंगलें और लग्जरियस कारें हैं, लेकिन बावजूद इसके उनकी सादगी सभी को प्रभावित करती है। पर उनकी पत्नी नीता अंबानी की तो बात ही निराली है। वे विलासिता से रहना पसंद करती है।

- Advertisement -

नीता अंबानी को पार्टियों में जाने का शौक है, वे जहां भी जाती हैं उनकी एक झलक के लिए लोग और मीडिया लाइन लगा कर खड़े रहते हैं। उनका फैशन सेंस हर किसी को प्रभावित करता है। वैसे तो देश में और भी बड़े घराने हैं, वे भी शानोशौकत से रहते हैं, लेकिन नीता अंबानी के रहन-सहन की बात ही निराली है। यदि उनके बेडरूम के बाथरूम की बात करें तो वह दुनिया में अलग पहचान रखने वाला है। कई लोग तो रहीस होने के बाद भी खर्च करने से डरते हैं, कंजूसी करते हैं, लेकिन इस मामले में अंबानी परिवार काफी अलग है। इसी लिए नीता अंबानी का परिवार रहीसी ठाटबाट के लिए जाना जाता है। सच तो यह है कि उनकी ज़िंदगी से बहुत लोग प्रभावित हैं और उनकी तरह जिंदगी जीना चाहते हैं।

यही वजह है कि मुकेश अंबानी के घर को दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर माना जाता है। इस घर की हर डिजाइन और सामान नीता अंबानी के पसंद का है। इसी तरह से उनका बाथरूम भी उनकी पसंद का है। जिसके निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। नीता अंबानी का बाथरूम भी उनके पूरे घर की तरह वातानुकूलित है। उनके बाथरूम की दीवार पर काफी बड़ा स्क्रीन लगा हुआ है, जिस पर नहाने वाला कुदरत का खूबसूरत नज़ारा देख सके। इतना ही नहीं नीता अंबानी के पर्सनल बाथरूम में दुनिया की सारी सुविधाएं मौजूद हैं।

- Advertisement -

ज़ाहिर है बाथरूम में स्क्रीन लगा है तो उसके हाईटेक फंगशन भी होंगे। जीहां नीता अंबानी का बाथरूम पूरी तरह से कम्प्यूटराइज्ड है। बाथरूम के टेम्प्रेचर से लेकर सारे फंगशन कंप्यूटर द्वारा कंट्रोल होते हैं। नहाते समय यदि चाहें तो मनपसंद वीडियो और गाने भी आप देख व सुन सकते हैं। जब बाथरूम इतना हाईटेक है तो इसमें लगे एसेसीरीज भी कीमती होंगे। शॉवर से लेकर बाथ टब तक विदेशी और बेशकीमती क्वालिटी का है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular