Tuesday, December 30, 2025
HomeEntertainmentरणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी की तस्वीरें आई सामने, नीली...

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी की तस्वीरें आई सामने, नीली आंखें के साथ क्यूट सी दिखी राहा

नई दिल्ली। ब़ॉलीवुड  फिल्म इंडस्ट्री में जैसे ही स्टार्स की शादी की खबरों से लेकर उनके मां बनने की खबरे सामने आती है। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस हमेशा से बेताब रहते है। अभी हाल ही में कई एक्ट्रेस के मां बनने को लेकर खबरे आई है। जिनके बच्चों की तस्वीरे अभी सामने भी नही आई है। इसके बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी लिटिल प्रिंसेस राहा कपूर की पहली झलक दिखाकर फैंस के इतंजार को आखिरकार खत्म कर दिखाया।

- Advertisement -

क्रिसमस के खास मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने बेटी का चेहरा सबके सामने लाकर फैंस को खास ट्रीट दी है. कपूर खानदान की पोती किसी शहजादी से कम नही लग रही थी। नीली आखों के साथ बेटी की क्यूटनेस को देखकर फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं।

राहा के क्यूट से चेहरे ने फैंस का दिल जीत लिया है. रणबीर-आलिया ने अपनी बेटी को सामने लाकर क्रिसमस के त्योहार का खास तोहफा दिया है। क्रिसमस के दिन कपूर फैमिली रणबीर-आलिया ने बेटी राहा के संग की तस्वीरे खिचवाईं। कपल ने पहली बार अपनी बेटी का चेहरा पब्लिकली रिवील किया है।  रणबीर अपनी नन्ही परी को गोद में लिए नजर आए. यकीन मानिए राहा को देखकर फैंस की निगाहें उनपर टिकी ही रह गई। राहा की क्यूटनेस, उनकी एडोरेबल स्माइल और नीली आंखों ने फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है. फैंस राहा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

- Advertisement -

रणबीर की बेटी की सामने आ तस्वीरों में बेटी राहा पाउडर पिंक और व्हाइट कलर की फ्रॉक पहने नजर आईं। दो चोटी के साथ राहा ने रेड शूज पहने हुए थे।

बता दें कि आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर संग शादी रचाई थी. शादी के बाद कपल के घर 6 नवंबर 2022 को नन्ही परी का जन्म हुआ था. आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है. आलिया-रणबीर की बेटी 1 साल की हो गई हैं. बीते महीने कपूर खानदान में धूमधाम से राहा का पहला जन्मदिन मनाया गया था।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular