Tuesday, December 30, 2025
HomeEntertainmentरणबीर कपूर में शादी में 'जूता चुराई' में कितने दिए थे पैसे,...

रणबीर कपूर में शादी में ‘जूता चुराई’ में कितने दिए थे पैसे, सुनकर उड़ जाएंगे होश

बहुत लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार देश के सबसे पॉपुलर शो कपिल शर्मा का कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शुरुआत हो चुकी है। इस बार सात सालों के बाद में सुनील ग्रोवर ने शो में वापसी की है, जिससे उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

- Advertisement -

कपिल का ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो के पहले मेहमान नीतू कपूर, रणबीर कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी थे। तीनों की केमिस्ट्री तो लाजवाब थी, और इन तीनों ने अपनी फैमिली से जुड़े कई राज से भी पर्दा उठाया।

रणबीर कपूर ने जूते चुराई में सालियों को दिये करोड़ो
कपिल शर्मा के इस कॉमेडी शो में रणबीर कपूर ने अपनी शादी से जुड़ी कई बातों को भी अनवील किया। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि शादी में जूते चुराई की रस्म में अपनी सालियों को कितने पैसे दिये थे।

- Advertisement -

रणबीर कपूर ने साली से किया मोल-भाव
दरअसल कपिल शर्मा ने रणबीर से पूछा कि अफवाहें उड़ी थी कि उन्होंने शादी में जूता चुराई की रस्म में अपनी सालियों को 11 करोड़ रुपये दिये थे। अभिनेता ने इस बात से पर्दा उठाते हुए कहा कि यह झूठ है। उन्होंने कहा, “नहीं, यह सच नहीं है।” इसके बाद नीतू कपूर ने कहा कि उन्होंने रणबीर की सालियों को कुछ ही कैश दिया था।

इसके बाद रणबीर कपूर ने जूता चुराई रस्म के बारे में बताया कि आलिया भट्ट की बहन (शाहीन भट्ट) ने उनसे कुछ लाख रुपये की डिमांड की थी, लेकिन मोल-भाव करके उन्होंने कुछ हजार रूपये में ही साली साहिबा को मना लिया था।

इसके बाद में रणबीर कपूर ने कहा, “हां, शादी घर पर हुई थी। जूते अभी भी घर पर होंगे। यदि आप चाहें तो उनको ले लें।” उनकी इस बात को सुन हर कोई हैरान हो गया था।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular