नई दिल्ली:होली के रंग में डूब रहे सितारों के बीच अचानक एक सितारे के अलविदा कर देने से पूरे बलीवुड में एक बार फिर मातम पसर गया। 9 मार्च की सुबह इतनी काली होगी यह कोई नही जानता था। इस दिन बॉलीवुड ने अपना एक दिग्गज सितारा सतीश कौशिक को खो दिया है। 66 साल की उम्र में सतीश कौशिक का निधन हो गया है। एक्टर की मौत से पूरे बॉलीवुड में सन्नाटा छाया हुआ है।

सतीश कौशिक की मौत उस दौरान हुई जब वो अपने परिवार के संग होली के रंग में डूबे हुआ थे। उन्हे ये भी नही पता थि यह रंग उनके लिए आखिरी रंग होगा। आखिरी समय की पोस्ट तस्वीरों से साफ जाहिर हो रहा है कि होली खेलने के दौरान वो बिल्कुल ठीक थे।

7 मार्च को उन्होंने मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर पर जाकर होली पार्टी अटेंड की थी। जहां उन्होंने सतीश अपने करीबियों संग धमाकेदार अंदाज में होली का जश्न मनाया था। जिसकी तस्वीरें उन्होंने एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। सतीश कौशिक के अलावा इस होली सेलिब्रेशन की पार्टी में महिमा चौधरी, जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा और अली फजल दिखाई दिए थे। उन्होंने दोपहर तक पार्टी में खूब एन्जॉय किया और फिर उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

होली के दिन सतीश को हुई बैचेनी

7 तारीख को मुंबई में होली की पार्टी को मनाने के बाद बीते दिन 8 मार्च को सतीश अपने घर दिल्ली के लिए रवाना हए। और अपने परिवार के साथ होली मनाई। लेकिन इसी दौरान उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी थी, जिसके बाद उन्हें नजदीका के Fortis हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स के द्वारा काफी मेहनत करने के बाद उन्होंने देर रात दम तोड़ दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद मुंबई पहुंचा एक्टर का शव

सतीश कौशिक के निधन के बाद उनका पोस्टमॉर्टम दीनदयाल अस्पताल में हुआ। इसके बाद उन्हें मुंबई लाया गया। सतीश कौशिक का शव आज दोपहर करीब 3 बजे मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। सतीश कौशिक अपने परिवार में पत्नी शशि और 11 साल बेटी वंशिका कौशिक को अकेला छोड़ गए है। एक्टर की मौत से उनका परिवार टूट गया है।

वायरल है आखिरी पोस्ट

सतीश कौशिक के आखिरी समय के पोस्ट की होली की तस्वीरों में काफी वायरल हो रही है जिसमे वो बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हंसते-मुस्कुराते सतीश कौशिक अब पूरे बॉलिवुड परिवार को रोता छोड़ गए है। अचानक उनका यूं चले जाना हर किसी के लिए बेहद शॉकिंग है।

अनुपम खेर ने दी निधन की जानकारी

सतीश कौशिक के निधन की जानकारी आज सुबह उनके करीबी दोस्त और एक्टर अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर करके दी थी।