नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हर स्टार्स का अपना एक अलग से रूतबा बना हुआ है  फिर बात चाहे रवि किशन की हो. या फिर मनोज बाजपेयी की। इन सुपरस्टार्स ने अपने दमदार अभिनय के साथ साथ शानदार गायिकी से हर किसी का दिल जीता है। इन्हीं स्टार्स में दिनेंश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी अपनी अलग छाप छोड़े हुए है।

फिल्म में उनके अभिनय को लोग बेहद ही पसंद करते है। उनकी जोड़ी हर एक्ट्रेस के साथ जमकर हिट होती है लेकिन अक्षरा सिंह के साथ उन्हें लोग बेहद पसंद करते है। यह जोड़ी जब भी फिल्मों में एक साथ स्क्रीन शेयर करती है धमाल मचा जाती है।

इन दिनों इस जोड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भोजपुरी की लेडीस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh)  निरहुआ के साथ ताबड़तोड़ रोमांस करते नजर आ रही हैं।

दिनेश लाल और अक्षरा सिंह हुए रोमांटिक

दिनेश लाल निरहुआ ‘रात डे़ढ़ बजे’ गाने में अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते नजर आ रहे है इस गाने को प्रियंका सिंह (Bhojpuri Singer Priyanka Singh) ने दिनेश लाल निरहुआ  के साथ मिलकर गाया है। यह गाना रोमांस से भरपूर है और इसमें दोनों स्टार की कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।