नई दिल्ली: हरियाणवी डांस इंडस्ट्री में वैसे तो कई कलाकार हैं, लेकिन इस इंडस्ट्री को देश और दुनिया में पहचान दिलाने में सपना चौधरी का सबसे बड़ा योगदान है। आज सपना चौधरी किसी बॉलीवुड की सेलिब्रिटी से कम नहीं है। सपना चौधरी केवल हरियाणा पर नहीं बल्कि पूरे देश में और सात समुंदर पार विदेशों में भी इन्हें काफी ख्याति हासिल कर चुकी है।

हरियाणवी सुपरस्टार सपना चौधरी ने बिग बॉस में भी अपने जलवे बिखरे थे। सपना चौधरी आज ऐसा नाम बन चुका है जिसकी एक झलक पाने के लिए हजारों लोग लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। सपना चौधरी जब स्टेज पर परफॉर्म करती हैं पूरा माहौल संगीत में हो जाता है। सपना चौधरी के एक-एक ठुमके पर लोग झूम उठते हैं। सपना चौधरी की अदाओं के न केवल जवान दीवाने हैं बल्कि बूढ़े भी जवान हो उठते हैं।

यदि सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर प्रेजेंट्स की बात करें तो यहां भी सपना चौधरी टॉप पर नजर आती हैं। सपना चौधरी का स्टेज प्रोग्राम जब सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाता है तो देखते-देखते हजारों और लाखों व्यूज और लाइक उनकी वीडियो पर मिलने लगते हैं। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के कई ऐसे वीडियो हैं जिनमें कई मिलियन के व्यूज हैं और ऐसे वीडियो लगातार देखे जा रहे हैं।

वैसे सपना चौधरी भी अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं। वह अपने जीवन की हर छोटी बड़ी बात अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं इसीलिए सोशल मीडिया पर भी उन्हें चाहने वाले लाखों करोड़ों की संख्या में है। इन दोनों सपना चौधरी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी ब्लैक एंड व्हाइट कलर का सूट पहन रखा है। इस आउटफिट में सपना चौधरी अपने चाहने वालों पर अपनी खूबसूरती से बिजली गिरा रही हैं।