Fruit Custard Recipe: गर्मी का मौसम आ गया है। इस बढ़ते गर्मी के मौसम में हाइड्रेटेड रहना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। यदि आप इस गर्मी के सीजन में कोई अलग तरह का रेसिपी ट्राई करने के बारे में सोच रहे है। तो आप घर में फ्रूट कस्टर्ड (Fruit Custard) बना सकते है।

Fruit Custard एक बहुत ही टेस्ट रेसिपी है, इस रेसिपी में आप आपके पसंद के किसी भी फल को डाल सकते है। फ्रूट कस्टर्ड ठंडा करके खाने में काफी ज्यादा अच्छा लगता है। फ्रूट कस्टर्ड बच्चे भी काफी पसंद करते है। चलिए फ्रूट कस्टर्ड के रेसिपी के बारे में जानते है।

फ्रूट कस्टर्ड बनाने की सामग्री

कस्टर्ड पाउडर (वनीला फ्लेवर)
दूध (आप जितने लोगों के लिए कस्टर्ड बना रहे है उस हिसाब से)
3 चम्मच चीनी (आप आपके स्वाद के अनुसार चीनी को कम ज्यादा कर सकते है)
आपकी पसंद के अनुसार फल
काजू, बादाम, किशमिश

गर्मी में बच्चों के लिए 5 मिनट में बनाएं फ्रूट कस्टर्ड, रेसिपी

Fruit Custard एक बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे ठंडा करके खाया जाता है। यदि आपको मीठा खाना पसंद है, तो फ्रूट कस्टर्ड आपको जरूर पसंद आने वाला है। बच्चों को फ्रूट कस्टर्ड खान काफी अच्छा लगता है सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी फ्रूट कस्टर्ड को काफी पसंद करते हैं। चलिए फ्रूट कस्टर्ड कैसे बनाते हैं की रेसिपी के बारे में जानते है –

Step 1: फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए आपको सबसे पहले पके हुए फल जैसे एप्पल, मांगो, स्ट्राबेरी, केला को अच्छे से काट लेना होगा।

Step 2: अब आपको गैस में दूध को गरम होने के लिए रख देना होगा। दूध में उबाल आ जाने के बाद आपको गैस के फ्लेम को लो पर कर देना होगा और 3 चम्मच दीनी डाल देना होगा।

Fruit Custard Recipe

Step 3: 3 चम्मच चीनी डाल देने के बाद, आपको एक कप में ठंडा दूध लेना होगा और उसमे कस्टर्ड पाउडर को डालकर अच्छे से मिला लेना होगा फिर उस ठंडा दूध और कस्टर्ड पाउडर के मिश्रण को गरम दूध में डालकर दूध को अच्छे से मिला लेना होगा।

Step 4: दूध जब थोड़ा गाड़ा हो जाएगा तब आपको गैस के फ्लेम को बंद करके दूध के ऊपर केट हुए फल साथ ही दूध के ऊपर काजू, बादाम, किस्मिश को डालकर अच्छे से मिला लेना होगा। फिर फ्रीजर पर कस्टर्ड को 4 से 6 घंटा के लिए ठंडा होने के लिए रख देना होगा।

कस्टर्ड ठंडा हो जाने के बाद कस्टर्ड को सर्व कर सकते है। इस तरीके से आप काफी आसानी से कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके फ्रूट कस्टर्ड को बना सकते है। बच्चो को कस्टर्ड काफी पसंद आता है। आप कस्टर्ड में आपके पसंद के अनुसार कोई भी फल डाल सकते है।