Wednesday, December 31, 2025
HomeGadgetsCult ने अपनी Active TR स्मार्ट वॉच को किया लांच, कीमत और...

Cult ने अपनी Active TR स्मार्ट वॉच को किया लांच, कीमत और फीचर्स जान झूम उठेंगे आप

आपको बता दें की Cult.sport ने अपनी Active TR स्मार्ट वॉच को लांच कर दिया है। इसमें आपको 1.52 इंच का डिस्प्ले मिलता है साथ ही इसमें कई प्रकार के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी उपलब्ध कराये गए हैं। इसमें आपको 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं और साथ ही इसमें 7 दिन का शानदार बैटरी बैकअप दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें आपको 100 से ज्यादा वॉच फेस भी दिए जाते हैं। इसमें आपको क्विक डायल एक्सेस की सुविधा भी दी जाती है। आइये अब आपको इसके सभी फीचर्स तथा कीमत के बारे में बताते हैं।

- Advertisement -

जान लें फीचर्स

बता दें की इसमें आपको 1.52 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया जा रहा है। इसमें 360X360 पिक्सल रिजॉल्यूशन आपको मिलता है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें आपको ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी दिया जाता है। आप इससे अपनी कलाई से ही कॉल को लगा सकते हैं। इसमें आपको क्विक डायल फीचर भी दिया जाता है।

आप इसमें कॉन्टेक्ट भी सेव कर सकते है। कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर भी आपको इसमें दिए जा रहें हैं। जिनमें SpO2, हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकिंग आदि को शामिल किया गया है। 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड तथा 100 से ज्यादा वॉचफेस का ऑप्शन आपको इसमें दिया हुआ है। इसमें आपको 7 दिन का बैटरी बैकअप दिया गया है। मात्र 2 घंटे में ही यह पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। AI वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। ड्रिंकिंग रिमाइंडर, लाइव क्रिकेट स्कोर, BMI केल्कुलेटर, स्मार्ट नोटिफिकेशन, वेदर अपडेट्स, बिल्ट-इन गेम्स आदि फीचर्स भी इसमें शामिल किये गए हैं।

- Advertisement -

किफायती हैं दाम

Cult Active TR की कीमत कंपनी ने काफी सस्ती रखी है। आपको बता दें की इसकी कीमत मात्र 1,299 रुपये है। सिल्वर, ब्लैक, और ब्राउन लैदर कलर ऑप्शन में आप इसको खरीद सकते हैं। Flipkart एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट के तौर पर इसको पेश किया गया है। 7 मार्च से इसकी सेल शुरू हो जायेगी अतः आप तब से इसको खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसको आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular