iPhone 15 के लांच होते ही iPhone 16 की चर्चा मोबाइल मार्केट में काफी तेज हो गई है। iPhone 15 को कई लोगों ने खरीदा और उसके अनुभव के आधार पर इस फोन की तारीफ भी की है। अब iPhone 16 की चर्चा भी तेज हो चुकी है। हालांकि 2024 में इसकी लांचिंग होगी, लेकिन कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बता दें कि iPhone 16 के आने से पहले ही इसके कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

मिल सकते हैं ये फीचर्स

लीक्स की मानें तो iPhone 16 में आपको बड़ी तथा बढ़िया डिस्प्ले दी जायेगी। हालांकि यह बेस मॉडल के लिए है। लेकिन इसके प्रो मॉडल में कुछ बड़ी डिस्प्ले आपको दी जा सकती है। iPhone 16 में आपको इस बार तगड़ी बैटरी भी मिल सकती है। आइये अब आपको बताते हैं कि इसकी बैटरी को लेकर बाजार में क्या बातें चल रहीं हैं।

ऐसी होगी डिस्प्ले

आपको बता दें कि रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि iPhone 16 तथा iPhone 16+ में आपको 6.12 इंच और 6.69 इंच डिस्प्ले दी जा सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। इसमें LTPS टेक्नोलॉजी का उपयोग भी किया जा सकता है। हालांकि इनका साइज iPhone 15 की ही तरह होगा।

प्रो मॉडल में दिखेंगे कई बदलाव

आपो बता दें कि प्रो मॉडल में आपको कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लीक्स की मानें तो iPhone 16 Pro में 6.27 इंच का LTPO डिस्प्ले मिल सकती है। जब की iPhone 16 Pro Max (अल्ट्रा) में 6.86 इंच की LTPO स्क्रीन दी जा सकती है। बता दें कि iPhone 15 Pro में 6.1 इंच की स्क्रीन दी हुई है वहीं दूसरी और iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इसके अलावा iPhone 16 Pro मॉडल्स में इस बार Stacked Battery तकनीक का इस्तेमाल कंपनी कर सकती है।

कब तक लांच होगा iPhone 16

बताया जा रहा है कि यह फोन सितंबर, 2024 में लांच किया जा सकता है। इसमें आपको ‘Capture Button’ भी दिया जा सकता है। लीक्स के अनुसार Capture Button को पावर बटन के पास में ही जोड़ा जाएगा। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग सकता है कि इस बटन का यूज क्या होगा। इस बटन के आने से mmWave कटआउट को डिवाइस के दूसरी और शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल यह फोन डेवलपमेंट फेज में है।