आज के समय में 5G नेटवर्क का विस्तार काफी तेजी से हो रहा है। लोग भी अब 5G फोन्स को लगातार खरीद रहें हैं। ऐसे में यदि आप 5G फ़ोन लेना चाहते हैं तो आपको Redmi के Note 12 Pro 5G फोन के बारे में जरूर विचार कर लेना चाहिए। इसमें आपको 12GB रैम और 5000 mAh की दमदार बैटरी दी जाती है। इसके अलावा इस फोन में आपको जबरदस्त फीचर्स तथा बेहतरीन कैमरा क्वालिटी भी दी जाती है। ख़ास बात यह है की आप इस फोन को मात्र 1,273 रुपये में घर ला सकते हैं। आइये अब आपको इस फोन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

Redmi Note 12 Pro 5G फोन के फीचर्स

इस फोन काफी बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं। बता दें की इस फोन में 6.67 इंच की Amoled डिस्प्ले दी जाती है। यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें आपको 900 Nits की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। इसमें आपको Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन भी दी जाती है। एंड्रॉयड 12 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर यह फोन चलता है। इसमें MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें आपको 12GB की रैम तथा 256 GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाती है।

धांसू है कैमरा क्वालिटी

इस फोन में काफी धांसू कैमरा फीचर्स आपको दिए गए हैं। आपको बता दें की इस फोन में आपको 50MP +8MP +2MP कैमरे दिए जाते हैं। ये आपो डुअल एलईडी लाइट के साथ मिलते हैं। इसमें साथ में आपको एचडीआर और पैनोरमा फीचर्स के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप इस फोन में दिया जाता है।

जो की 4K में 30 Fps पर वीडियो बनाने में सक्षम है। सेल्फी तथा वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP कैमरा दिया हुआ है। पावर के लिए इस फोन में 5000 mAh की दमदार बैटरी दी जाती है। इसके साथ ही आपको 67 Watts का फ़ास्ट चार्जर भी दिया जाता है। जो की आपकी बैटरी को मात्र 46 मिनट में पूरी तरह से चार्ज कर देता है।

जान लें कीमत

आपको बता दें की Redmi Note 12 Pro 5G की असल कीमत 32,999 रूपए है। लेकिन फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर 21% की छूट दी जा रही है। जिसके बाद में आप इस फोन को मात्र 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यदि आपका बजट अभी इतना नहीं है तो आप इस फोन को EMI ऑप्शन के साथ भी ले सकते हैं। इस फोन की EMI मात्र 1,273 रूपए से शुरू हो जाती है। जिसको आपको 24 माह तक देना होता है।