Huawei के फोन को भारत में काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। जबरदस्त फीचर्स के लिए Huawei कंपनी के फोन्स को पसंद किया जाता है। इस फोन का नाम Huawei Nova 11 SE है। इस फोन को आप तीन कलर ऑप्शन व्हाइट, ब्लैक और ग्रीन में खरीद सकते हैं। इस फोन को Snapdragon 680 SoC से लैस किया गया है। आपको बता दें कि फिलहाल इस फोन को चीन में पेश किया गया है।

डिजाइन, डिस्प्ले तथा बैटरी

इस फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाता है। इसकी थिकनेस थिकनेस 7.39mm है। इसका वजन 186 ग्राम है। इसमें आपको साइड फिंगर रीडर की सुविधा भी दी गई है। इसमें आपको 6.67 इंच फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले दी जाती है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। आपको बता दें कि यह फोन Harmony OS 4 पर रन करता है। इसमें आपको 45,00mAh की दमदार बैटरी भी दी गई है जो की 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा

इस फोन में आपको 108 मेगापिक्सकल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर भी दिए गए हैं। सेल्फी तथा वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जाता है।

कब तक होगा भारत में लांच

आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन के बारे में अभी तक भारत में लांच करने के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन जानकार लोगों का मानना है कि यह अगले साल मार्च में भारत में लांच हो सकता है।