Motorola कंपनी ने कुछ दिनों पहले एक पावरफुल मिडरेंज स्मार्टफोन Edge 40 Neo 5G को पीच फज कलर में लांच किया था और कल से इसकी ऑनलाइन शॉपिंग सेल Flipkart से शुरू हो रही है। बता दें कि Motorola का ये स्मार्टफोन दुनिया का सबसे हल्का फोन है, जो कि IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टिंग रेटिंग ऑफर देता है। आप इस स्मार्टफोन को खास डिस्काउंट और ऑफर्स में भी खरीद सकते हैं।
कंपनी इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7030 प्रोसेसर के साथ 12GB रैम दे रही है। इसके अलावा इसमें शानदार 50MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप के साथ Moto Edge 40 Neo 5G में 68W की फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh बैटरी मिल रही है।
डिस्काउंट में खरीदने का मौका
आपको जानकारी के लिए बता दें कि Motorola कंपनी ने Moto Razr 40 Ultra के अलावा Moto Edge 40 Neo 5G को एक नए कलर ऑप्शन पीच फज में पेश किया है, जिसको आप फ्लिपकार्ट में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को आप पीच फज कलर के अलावा मिजरेंज फोन ब्लैक ब्यूटी, कनील बे औप सूदिंग सी कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
बता दें कि आप Moto Edge 40 Neo 5G के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23,999 रूपये में खरीद सकते थे, लेकिन आपको ये फोन फ्लिपकार्ट से 22,999 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इसके दूसरे वेरिएंट 12 GB रैम व 256 GB स्टोरेज की कीमत 25,999 रूपये है जिसको आप फ्लिपकार्ट से 24,999 में खरीद सकते हैं।
स्मार्टफोन में चल रहे ऑफर्स
अगर आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीद रहे हैं और रकम का भुगतान Flipkart Axis Bank Card से कर रहे हैं तो आपको 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है और यदि आप इसको एक्सचेंज डिस्काउंट में भी खरीद सकते हैं। आपको पुराने फोन को एक्सचेंज करने में फोन की कंडीशन और मॉडल के अनुसार 21000 रूपये तक की छूट बेस वेरिएंट खरीदने में मिल जाएगी।
