Tuesday, December 30, 2025
HomeGadgetsअब एयरो प्लेन में भी चलेगा इंटरनेट, JIO का एक और धमाका

अब एयरो प्लेन में भी चलेगा इंटरनेट, JIO का एक और धमाका

आपको पता होगा की वर्तमान में भारत की सबसे बा दी टेलीकॉम कंपनी JIO है। JIO के ग्राहक लगातार बढ़ते चले जा रहें हैं। JIO हमेशा अपने ग्राहकों को नई नई सुविधाएं लगातार देती रहती है। इसके रिचार्ज प्लॉन भी अन्य कंपनियों से काफी सस्ते होते हैं।

- Advertisement -

इसी कारण आअज JIO भारत की एक नंबर की टेलीकॉम कंपनी है। अब JIO ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस में अपनी एक और सुविधा का ऐलान किया है। इस सर्विस की मदद से JIO यूजर्स अंतरिक्ष से इंटरनेट की सुविधा पा सकते हैं।

कौन सी है यह सर्विस

आपको बता दें कि हम बात कर रहें हैं JIO Space Fiber की। कंपनी सर्विस का डेमो IMC 2023 में दिखाया है। यह एक सेटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस है। इसकी मदद से कंपनी दूर दराज के गावों में इंटरनेट की सुविधा को उपलब्ध कराएगी।

- Advertisement -

पहले से मौजूद है यह सर्विस

आपको बता दें कि JIO कंपनी पहले ही JIO Air Fiber तथा JIO Fiber को मुहैया कराती है। जहां JIO Fiber एक ब्रॉडबैंड सर्विस है तथा लोग लंबे समय से इसका इस्तेमाल भी कर रहें हैं। वहीं JIO Air Fiber को कंपनी ने हालही में लांच किया है। यह सर्विस ब्रॉडबैंड की तरह ऑप्टिकल फाइबर पर बेस्ड नहीं होती है।

कैसे करती है काम

इसके लिए JIO Air Fiber में एक रिसीवर इंस्टाल करना होता है। जो की सिग्नल रिसीव करके आपके घर तक वायरलेस इंटरनेट को पहुंचाता है। हालांकि इसके लिए आपको नेटवर्क रेंज में होना आवश्यक होता है। आपको बता दें कि जिओ की इन दोनों सर्विस के बाद भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर इंटरनेट की सेवा नहीं है।

ऐसे क्षेत्रों में JIO Space Fiber की सर्विस को मुहैया कराया जाना है इसलिए ही यह सर्विस आज आवश्यक है। आपको जानकारी दे दें कि गुजरात के गिर नेशनल पार्क, छत्तीसगढ़ के कोरबा, ओडिशा के नवरंगपुर तथा असल के ONGC-जोरहाट में अभी यह सर्विस दी जा रही है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular