Oppo के फोन्स को हमारे देश में काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। यह कंपनी अपने फोन के बेहतरीन फीचर्स के लिए जानी जाती है। अब Oppo जल्दी ही अपन नए फ्लिप फोन के जरिये भारत में धमाल मचाने वाली है। बताया जा रहा है कि इस फोन का नाम Oppo Find N3 Flip है।

कंपनी इस फोन की घोषणा अगस्त माह में चने में की थी। बताया जा रहा है कि कपनी अपने इस फोन को 12 अक्टूबर को लांच करेगी। लांचिंग के बाद यह फोन Razr 2023 जैसे फोन को बाजार में टक्कर देगा।

पहले भी लांच हुआ है Flip फोन

आपको बता दें कि Oppo Find N3 Flip इस कंपनी का पहला फ्लिप फोन नहीं है बल्कि इससे पहले भी ओप्पो ने Oppo Find N2 Flip को बाजार में उतारा था। इसको कंपनी ने 89999 रुपये में पेश किया था। न्यू N3 Flip की बात करें तो इसमें आपको बहुत से एडवांस फीचर्स मिलने वाले हैं। वहीं कंपनी का कहना है कि उसके किसी भी दूसरे फोन्स से इसकी बैटरी कही ज्यादा बड़ी होगी।

Oppo Find N3 Flip के ख़ास फीचर्स

इस फोन में आपको 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जाती है। डिस्प्ले का पैनल एमोलेड होता है। जो की फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन का होता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होता है। इसको आप आसानी से सन लाइट में भी यूज कर सकते हैं क्यों की इसमें 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी हुई है। इसमें कवर डिस्प्ले का साइज 3.26 इंच का होता है।

Oppo Find N3 Flip के कैमरा फीचर्स

Oppo Find N3 Flip में आपको बेहतरीन कैमरा फीचर्स दिए जाते हैं। इसमें आपको ट्रिपल कैमरा स्लॉट दिया जाता है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है। जब की दूसरा तथा तीसरा कैमरा 32 मेगापिक्सल और 48MP का होता है। इस फोन में आपको मीडियाटेक डाइमेनसिटी 9200 प्रोसेसर दिया जाता है। इस फोन में आपको 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है।