नई दिल्ली। वीवो का नाम आते ही जहन में बजट फ़ोन ही दिखाई देता है। कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाले फ़ोन चाहिए हो तो वीवो और ओप्पो का ही नाम आता है। Vivo अपने अगली पीढ़ी के प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo V60 को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। बीते दिन आई रिपोर्ट के मुताबिक, इसका भारत में लॉन्च 19 अगस्त को हो सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन नए लीक में टिप्स्टर योगेश बरार ने Vivo V60 5G की तस्वीरें, कलर्स और प्रमुख खूबियां शेयर की हैं। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।
Vivo V60 Look and design
आप Vivo V60 के नीचे दिए गए रेंडर्स में देख सकते हैं कि यह पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ आ सकता है। जिसमें दो कैमरा सेंसर और Zeiss ब्रांडिंग नजर आई है। इसके बगल में एक और सेंसर और नीचे रिंग लाइट दी गई है।
फोन के साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं और इसका कर्व्ड एज लुक इसे प्रीमियम फील प्रदान कर रहा है।
लीक के अनुसार आगामी Vivo V60 को तीन रंगों में पेश किया जा सकता है जिसमें Mist Grey, पैटर्न वाले डिजाइन के साथ Moonlit Blue और Auspicious Gold शामिल हो सकते हैं।
Vivo V60 full specifications
Vivo V60 में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की संभावना है, यह खासतौर पर वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान शानदार अनुभव प्रदान कर सकता है। लीक के अनुसार, Vivo V60 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट लगाया जा सकता है। जो कि परफॉर्मेंस के लिए बढ़िया साबित हो सकता है।
Camera Features
कैमरा के मामले में Vivo V60 काफी दमदार हो सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अन्य लेंस से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Battery support
Vivo V60 में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी। इसके अलावा फोन को TUV सर्टिफिकेशन में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ देखा गया है, यानी यह इसी स्पीड के साथ आ सकता है।