आपको पता होगा की Samsung एक नामी मोबाइल निर्माता कंपनी है। इस कंपनी के फोन्स को बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। अब Samsung अपने कुछ फोन्स पर बंपर डिस्काउंट प्रदान कर रही है जिसके तहत आप इस कंपनी के फोन्स को काफी कम दामों में खरीद सकते हैं।

आपको बता दें कि Samsung अपने A सीरीज वाले स्मार्टफोन्स पर काफी बड़ा डिस्काउंट दे रही है। आपको बता इस सीरीज के फोन को कंपनी ने 10 हजार रुपये तक सस्ता कर दिया है। जिन फोन्स में आपको डिस्काउंट दिया जा उनमें Samsung Galaxy A14 5G Samsung Galaxy A34 Samsung Galaxy A23 5G और Samsung Galaxy F54 शामिल हैं।

Samsung Galaxy A14 5G

इस फोन को भारत में 18,499 रुपये में लांच किया गया था। अब इसके 4GB RAM और 64GB वेरियेंट को मात्र 14,499 रुपये जा रहा है। इस फोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.6 इंच FullHD+ डिस्प्ले दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें 5nm चिपसेट और 5000mAh की दमदार बैटरी भी दी जाती है। इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A23 5G

इस फोन को 28,990 रुपये की कीमत में लांच किया गया था। अब आप इस फोन को डिस्काउंट के बाद मात्र 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसमें आपको 6.6 इंच FullHD डिस्प्ले दी जाती है। 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया जाता है। इसमें एक क्वाड-कैमरा सेटअप दिया जाता है जिसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है।

Samsung Galaxy A34

इस फोन को 35,499 रुपये किया गया था लेकिन अब आप इसको 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। 6.6 इंच Full HD+डिस्प्ले इस फोन में आपको दिया जाता है। इसमें आपको Octa Core Processor Dimensity 1080 दिया जाता है। इसमें आपको 8 GB RAM और 128GB/ 256GB ROM की स्टोरेज दी जाती है। 5000 mAh Li-ion की बैटरी इसमें मिलती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP + 8MP + 5MP और 13MP फ्रंट कैमरा है।

Samsung Galaxy F54

41,999 रुपये में इसको लांच किया गया था। अब डिस्काउंट के बाद आप इसको 33,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको 50MP OIS प्राइमरी सेंसर और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिए जाते हैं। सुपर AMOLED डिस्प्ले इसमें मिलती है। 32 MP का कैमरा सेल्फी के लिए इसमें दिया गया है।