Tuesday, December 30, 2025
HomeHealthसर्दियों में कर रहें हैं फूल गोभी का सेवन तो हो जाएं...

सर्दियों में कर रहें हैं फूल गोभी का सेवन तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये गंभीर समस्याएं

सर्दियों के मौसम में फूल गोभी बाज़ारोंमें खूब बिकती है। इस मौसम में इसकी डिशेज खाने का अलग ही मजा होता है। चेह तो आप गर्मागर्म भजिये बना कर खाएं या फिर पराठे। फूल गोभी की सब्जी की काफी ज्यादा लजीज होती है चाहे तो आप गाजर, आलू और टमाटर के साथ इसक बना लें या फिर मसाला गोभी बना लें। फूल गोभी का सेवन आपकी रोग प्रति रोधक क्षमता को भी बढ़ाता है लेकिन आपको बता दें कि फूल गोभी का अत्यधिक सेवन आपको कई प्रकार के नुकसान भी पहुंचा सकता है।

- Advertisement -

फूल गोभी के अधिक सेवन से होने वाली हानियां

  • आपको बता दें कि फूल गोभी के अधिक सेवन से यूरिक एसिड बढ़ जाता है। इसका कारण प्यूरिन है जो की फूल गोभी में काफी ज्यादा पाया जाता है। इस कारण गाउट तथा किडनी स्टोन की समस्या बढ़ सकती है। प्यूरिन के कारण मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है।
  • फूल गोभी में एनाफिलेक्सिस को ट्रिगर करने की ताकत होती है। जिसके कारण एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।
  • गोभी की सब्जी में रैफिनोज होता है जो की एक प्रकार की शुगर होता है। यह तत्व उन लोगों के लिए खतरनाक है जिनको गैस्ट्रिक समस्याएं, पेट में सूजन तथा गैस आदि जैसी समस्याएं हैं।
  • जिन लोगों को हायपोथायरायडिज्म की समस्या है। उनको भी गोभी का सेवन करना भारी पड़ सकता है। इसके कारण थायराइड पर असर पड़ता है।

जान लें गोभी के सेवन का सही तरीका

यदि आप गोभी खाने के शौकीन हैं तो आप उसको अलग अलग तरह से पका कर खाएं। इसके अलावा एक दिन गोभी खाने के बाद आप कुछ दिन तक गोभी का सेवन न करें। यदि आप गोभी के सेवन के कारण किसी समस्या से ग्रस्त हो जाते हैं तो आप गोभी का सेवन किसी ऐसी चीज के साथ न करें जो आपके पाचन तंत्र पर गलत असर डालती है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular