Wednesday, December 31, 2025
HomeHealthखाली पेट कच्चा लहसुन खाने के अनगिनत फायदें, मिलेगी कई खतरनाक बीमारियों...

खाली पेट कच्चा लहसुन खाने के अनगिनत फायदें, मिलेगी कई खतरनाक बीमारियों से निजात

नई दिल्ली। हर घरों में सब्जियो के स्वाद को बढ़ाने के लिए लहसुन का उपयोग किया जाता है। जो स्वाद के बढ़ाने के साथ साथ यह वादी बढ़ने को रोकती है। इसलिए लहुन की ये छोटी कली सेहत से भरपूर मानी जाती है। यदि आप इस कली को रोज कच्चा ही खाएंगे तो यह तेजी से आपके शरीर में असर डालने का काम करता है। इसमें पाए जाने वाले  जरूरी पोषक तत्व शरीर की अलग-अलग बीमारियों से बचाने में कारगार साबित हो सकते हैं।

- Advertisement -

लहसुन में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, जिंक और थायमिन जैसे न्यूट्रिएंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है इसके अलावा लहसुन एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर में होने वाली कई दिक्कतों से निजात देने में मदद करता है।

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि कच्चे लहसुन को खाली पेट सेवन करने से शरीर को कई अद्भुत लाभ मिलते हैं। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक होन के साथ यह डाइजेशन को बेहतर बनाने और पेट में एसिड को बनने से रोकता है। अगर आपको कब्जियत की समस्या रहती है तो यह आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।

- Advertisement -

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी कच्चा लहसुन अमृत के समान है. इसका रोज सेवन करने से आप हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल की दिक्कतों से छुटकारा पा सकते हैं। यह बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

लेकिन जिन लोगों को लहसुन खाने से एलर्जी होती है, उन्हें इसका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम (लाल चकत्ते, खुजली, दानें) वाले लोगों को भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular