Wednesday, December 31, 2025
HomeHealthबाजार में आ चुका है नकली सरसों का तेल, इस ट्रिक से...

बाजार में आ चुका है नकली सरसों का तेल, इस ट्रिक से तुरंत कर लें चेक

सर्दियों का मौसम आ चुका है। इस मौसम में बहुत से लोग शरीर पर सरसो के तेल की मालिश करते हैं। इसके अलावा सरसो का साग, राजमा-छोले आदि बनाने में भी सरसो के तेल का इस्तेमाल किया ही जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जिस सरसो के तेल का इस्तेमाल कर रहें हैं। वह शुद्ध है अथवा नहीं? यहां हम आपको तीन ऐसे तरीके बता रहें हैं। जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका तेल शुद्ध है अथवा नहीं।

- Advertisement -

बाजार में आ रहा है नकली सरसो का तेल

आपको बता दें कि बाजार में नकली सरसो का तेल काफी मात्रा में बिक रहा है। असल में सरसो के तेल में पाम ऑयल मिलाकर सेल किया जा रहा है। जो की सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। यदि आप अपने तेल की शुद्धता की जांच करना चाहते हैं तो सरसो के तेल को 5 मिनट के लिए फ्रीज के फ्रीजर में रख दें। यदि आपके तेल में पाम ऑयल मिला होगा तो वह नीचे जम जाएगा और शुद्ध सरसो का तेल ऊपर तैरने लगेगा।

सुगंध से करें पहचान

जानकारी दे दें की आप सरसो के तेल की पहचान उसकी स्मैल से कर सकते हैं। सरसो के तेल में काफी तीखी स्मैल आती है। जब की नकली सरसो के तेल की स्मैल इतनी स्ट्रांग नहीं होती है।

- Advertisement -

रंग से कर सकते हैं पहचान

आप सरसो के तेल की पहचान उसके रंग से भी कर सकते हैं। असली सरसो के तेल का रंग डार्क होता है और यह थोड़ा गाढ़ा भी होता है। जब की नकली सरसो के तेल का रंग लाइट ब्राउन होता है और यह थोड़ा पतला भी होता है।

गर्म करके कर लें जांच

आप यदि सरसो के तेल की पहचान करना चाहते हैं तो एक कढ़ाही में सरसो के तेल को गर्म कर लें। सरसो के तेल से धुआं निकलता है। यदि इसमें से तेज धुआं निकलने लगे तथा इसकी गंध गायब हो जाए तो अआप्का तेल सही है। जब की नकली सरसो के तेल में ऐसा नहीं होता है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular