नई दिल्ली। कहते है प्यार की कोई उम्र नही होती, ना ही प्यार पर कोई बंधन होता है वो किसी भी उम्र में किसी के साथ भी हो सकता है। ऐसे उदाहरण हमें हर जगह देखने को मिल जाएगे, जहां लड़कियां अपने से ज्यादा उम्र् के लोगों को दिल दे बैठती है। और उनके साथ शादी के लिए राजी भी हो जाती है। लेकिन यदि ये कहा जाए की मां की उम्र की औरत ने बेटे के उम्र के लड़के से शादी कर ली हो, तो यह हैरान करने वाला लगता है।

पर यह मामला इंग्लैंड की एक महिला का है जिसने अपनी 24 साल पुरानी शादी को 18 साल छोटे लड़के से ब्याह रचा लिया। इंग्लैंड में रहने वाली 53 वर्षीय एन जॉनसन शादी-शुदा होने के साथ दो बच्चों की मां भी है। उन्होंने 18 साल छोटे पॉल को पाने के लिए अपने पति को छोड़ दिया। पॉल से एन की मुलाकात ऑनलाइन हुई थी। और बात करने के दौरान एन को पॉल से प्यार हो गया। दोनों के बीच जब प्यार हर से ज्यादा बढ़ गया तो एन ने अपने 24 साल के पुराने रिश्ते को तोड़कर पति से तलाक ले लिया और पॉल से शादी कर ली।

दो बच्चों की मां एन का मानना है कि पूर्व पति के साथ उनका रिलेशन ठीक नही था। उन्हें इस बात का दुख है कि उनकी शादी में उनके बच्चे मौजूद नहीं थे।

महिला का कहना है कि एज गैप की वजह से मै अपने दिल की बात पॉल से नही कह पा रही थी लेकिन लेकिन एक दिन जब पॉल ने खुद बाहों में भरकर पने दिल की बात कही तो जिंदगी में नयेपन का अहसास हुआ। और हमने स रिश्ते को नया नाम दे दिया। लेकिन एन के बच्चों ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।