Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaराम मंदिर के गर्भगृह से सामने आया हैरान करने वाला दृश्य, लोगों...

राम मंदिर के गर्भगृह से सामने आया हैरान करने वाला दृश्य, लोगों ने बताया बड़ा चमत्कार

आपको पता होगा ही की बीती 22 फरवरी को राम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस आयोजन के बाद में ऐसी घटनाएं सामने आई है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद में भगवान राम की आंखों में जीवंतता दिखाई पड़ने लगी। मूर्तिकार अरुण योगिराज ने खुद इस बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा की “मैंने जो मूर्ति बनाई थी, गर्भगृह के अंदर जाते ही उसके भाव बदल गए तथा आंखें बोलने लगी।

- Advertisement -

हालांकि जब तक प्रतिमा गर्भगृह के बाहर थी, उसकी छवि सामान्य थी लेकिन जब प्रतिमा को गर्भगृह के अंदर ले जाया गया तो उसकी आभा ही बदल गई, मैंने इसको महसूस किया है।” मूर्तिकार अरुण योगिराज आगे बताते हैं की मैंने इस बारे में गर्भगृह में मौजूद अपने लोगों को बताया की यह दैवीय चमत्कार है अथवा कुछ और लेकिन प्रतिमा में बदलाव आ गया था।”

हुआ यह चमत्कार

यह तो बात थी प्रतिमा के गर्भगृह में आने की लेकिन अब असल में राम मंदिर में एक और ऐसी घटना घट गई है। जिसे हर कोई चमत्कार मान रहा है। असल में हुआ यह की श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में एक पक्षी अचानक आ पहुंचा तथा भगवान श्रीराम की प्रतिमा की परिक्रमा करने लगा। गर्भगृह में पक्षी के पहुंचने तथा परिक्रमा करने को चमत्कार माना जा रहा है। काफी लोगों ने इसे अपनी आंखों से देखा है। कई लोगों का कहना है की पक्षी रूप में ये असल में गरुण देव हैं, जो भगवान के दर्शन करने के लिए आये हैं। इस नज़ारे को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा देखा जा रहा है।

- Advertisement -

संबित पात्रा ने किया शेयर

आपको बता दें की इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने आधिकारिक X हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है “गरुड़ देव प्रभु श्रीरामलला के गर्भगृह की परिक्रमा लगा रहे हैं।” फिलहाल यह वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है और लोग इस वीडियो को खूब देख रहें हैं। आपको बता दें की 22 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन ही एक अन्य चमत्कार देखने को मिला था।

जिसको देखकर मंदिर के ट्रस्ट के अधिकारी सहित वहां तैनात सुरक्षा कर्मी भी हैरान रह गए थे। असल में उस समय आरती से ठीक पहले राम मंदिर के गर्भगृह में एक बंदर आ पहुंचा था। सभी को लगा की वह प्रतिमा को कुछ हानि पहुचायेगा लेकिन उसने प्रतिमा को कुछ क्षण एकटक देखा और फिर वहां से चुपचाप चला गया। इस घटना की जानकारी मंदिर ट्रस्ट के आधिकारिक X हैंडल से दी गई थी।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular