Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaबस के ढाबे पर रुकने के बाद टॉयलेट चले गए लोग, वापस...

बस के ढाबे पर रुकने के बाद टॉयलेट चले गए लोग, वापस आते ही लगा लाखों का चूना

घटना लखनऊ-अयोध्या हाईवे किनारे के ढाबे से सामने आई है। आपको बता दें की यहां पर ढाबे पर खड़ी एक बस से चोरों ने यात्री के 20 लाख रुपये के जेवरात तथा 10 लाख रुपये चुरा लिए। यह एक निजी बस थी जो की दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। रास्ते में नाश्ते आदि के लिए बस एक ढाबे पर रुकी थी। इसी स्थान पर यह घटना घटित हुई है। फिलहाल एसपी ने मामले का जायजा लिया है तहा दोनों यात्रियों का अलग अलग मुकदमा दर्ज कराया है।

- Advertisement -

दो यात्रियों से हुई लूट

आपको बता दें की इस घटना में दो यात्रियों से लूट हुई है। एक यात्री का नाम आशीष कुमार वर्मा है, जो की घंटा घर गोरखपुर के निवासी हैं। इन्होने दिल्ली के करोलबाग़ से करीब 15 से 20 लाख रुपये के हीरे तथा अन्य गहने लिए थे। दूसरे यात्री का नाम अरविंद श्रीवास्तव है, ये सिद्धार्थ नगर के निवासी है।

4 मार्च को इनकी लड़की का विवाह तय हो चुका है। इसके बैग में 5-5 लाख रुपये के दो पैकेट रखें हुए थे। शनिवार को रात मेंये दोनों यात्री बस में अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए बस में चढ़ गए। बबस में करीब 45 यात्री, बस चालक तथा दो हेल्पर थे। अगले दिन करीब पौने सात बजे सालासर ढाबा एंड रेस्टोरेंट पर रुकी। जो की अहमदपुर टोल प्लाजा के पास है।

- Advertisement -

चोरी हो गया सामान

ढाबे पर बस के रुकने के बाद में आशीष तहा अरविंद लघुशंका के लिए ढाबे पर उतर गए। लेकिन जब ये दोनों वापस आये तो अपने अपने बैग देख कर हैरान रह गए। इन दोनों के बैगो की चेन खुली हुई थी। दोनों के बैग से नकदी तथा जेवर गायब थे। इसके बाद में सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे।

वहां इन दोनों लोगों के बात कर चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद में बस के चालक तथा स्टाफ से काफी देर तक पूछताछ की। आसपास लगे कैमरों की सीसी फुटेज भी पुलिस ने खंगाली है।

रेकी कर दिया घटना को अंजाम

जस प्रकार से इस घटना को अंजाम दिया गया है। उससे यह आशंका जताई जा रही है की इस घटना को रेकी करके अंजाम दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट ओपी तिवारी का कहना है की घटना को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा रहा है। कुछ संदिग्ध वाहनों का पता लगा है जिनकी तलाश की जा रही है। जल्दी ही इस घटना का राज फाश होगा।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular