Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaआसमान में दिखेगा अदभुत नजारा, चूक गए तो करना पड़ेगा सालो इंतजार

आसमान में दिखेगा अदभुत नजारा, चूक गए तो करना पड़ेगा सालो इंतजार

नई दिल्ली: जब भी हम आकाश की ओर देखते हैं तो हमें आकाश नीला दिखता है, और रात के समय इस पर कई तारे नज़र आते हैं, लेकिन कभी-कभी आकाश में ऐसी घटनाए घटती हैं जो असामान्य होती हैं। जिसे देख कर हर कोई हैरान हो जाता है। ऐसी ही कुछ हैरान करने वाली घटनाएं अगस्त के महीने में देखने को मिलने वाली है। बीते 1 अगस्त को रात में आपने काफी बड़ा चंद्रमा या सुपरमून (Supermoon) देखा होगा। आपको बतादें ये सुपरमून जैसी खगोलीय घटना अगस्त के महीने में दो बार देखने को मिलेगी। अब 1 अगस्‍त के बाद दूसरा सुपरमून 30 अगस्‍त की रात में दिखेने को मिलेगा। इतना ही नहीं इसी महीने अगस्त में कई और भी खगोलीय घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

- Advertisement -

धरती के किस भाग में दिखा सुपरमून?

1 अगस्त की खगोलीय घटना सुपरमून (Supermoon)  अमेरिका में देखने को मिली, हलांकि नेट के माध्यम से पूरी दुनिया ने इसे देखा। अमेरिका में ये खगोलीय घटना एक अगस्त की शाम 6:33 पर देखने को मिली। अब इसके बाद अगली थगोलीय घटना 30 अगस्त को घटने वाली है, 30 अगस्त को आसमान में ब्लू मून देखने को मिलेगा। 30 अगस्त के ब्लू मून को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ये खगोलीय घटना काफी रेयर मानी जारही है। आपको बतादें ऐसी खगोलीय घटना सालों साल बाद घटती हैं।

- Advertisement -

ब्लू मून कितने साल बाद दिखता है?

खगोल विद मानते हैं कि ब्लू मून हर दो साल के बाद तीसरे साल दिखता है। 30 अगस्त 2023 के बाद अब साल 2026 में फिर से दिखाई देगा। ये खगोलीय घटना आप खाली आंख से भी देख सकते हैं। लेकिन यदि आप टेलीस्कोप की मदद से इस खगोलीय घटना को दखेंगे तो मून लाजवाब नज़र आएगा।

ब्लू मून का मतलब क्या है?

दरअसल ब्लू मून से आम लोग यह समझते हैं कि चांद नीला दिखेगा, लेकिन ऐसा हरगिज नहीं है। आपको बतादें ब्लू मून का मतलब चांद के नीला होने से बिल्कुल नहीं है। जानकार बताते हैं ब्लू मून उसे कहते हैं जब कैलेंडर के एक महीने में दो पूर्णिमा पड़ती हैं तो उसे ब्लू मून कहा जाता है। यदि इसी को दिनों के हिसाब से जोडें तो ऐसा महीना जो 31 दिनों का होता है और उसमें 31 दिन में दो पूर्णिमा पड़े उसे ही ब्लू मून कहा जाता है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular