नई दिल्ली। भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू इस समय अपने दौरे से कहीं ज्यादा पायलट की ड्रेस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। असम के तेज एयरफोर्स स्टेशन पर एक अद्भुत नजारा उस समय देखने को मिला जब द्रोपदी मुर्मू ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई से उड़ान भरी। इससे पहले देश की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भी साल 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी। अब द्रौपदी मुर्मू देश की तीनों सेनाओं जल,थल और वायु की सुप्रीम कमांडर बन गई हैं।

सुखोई जेट ने तेजपुर स्टेशन पर की सुरक्षित लैंडिंग

राष्ट्रपति मुर्मू के सुखोई विमान ने तेजपुर स्टेशन पर सुरक्षित लैंडिंग की, जिसके साथ ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनके पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल 2009 में सुखोई से उड़ान भर चुकी हैं।

रूस द्वारा विकसित है ये लड़ाकू विमान

आपको बता दे की राष्ट्रपति मुर्मू ने असम से तेजपुर विमानातल तक 30 मिनट की सुखोई-30 MKI से उड़ान भरी थी यह विमान रूस में बनाया गया सबसे शक्तिशाली दो सीटों वाला लड़ाकू विमान है। इन दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय असम दौरे पर हैं।

असम दौरे में इन कार्यक्रमों में शामिल हुई राष्ट्रपति

तीन दिवसीय असम दौरे के पहले दिन द्रौपदी मुर्मू काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का उद्घाटन करने पहुंची। इसके बाद 7 अप्रैल को राष्ट्रपति ने माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को दिखाई हरी झंडी। द्रौपदी मुर्मू का असम का यह दूसरा दौरा है।