Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaरामायण से लेकर महाभारत तक के ये कलाकार सियासी पिच पर लगा...

रामायण से लेकर महाभारत तक के ये कलाकार सियासी पिच पर लगा चुके हैं शतक, जान लें डिटेल्स

फिल्म या टेलीविजन के कलाकारों का राजनीति में आना कोई नई बात नहीं है। अब तक इस क्षेत्र की अनेक हस्तियां सियासी जमीन पर अपना भाग्य आजमा चुकी हैं। रामायण तथा महाभारत जैसे लोकप्रिय सीरियलों के कलाकार भी इससे अछूते नहीं रहें हैं। आपको बता दें की हालही में बीजेपी ने रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ से प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले सीता का अभिनय करने वाली दीपिका चिखलिया तथा हनुमान का रोल अदा करने वाले दारा सिंह भी बीजेपी के प्रत्याशी रहें हैं।

- Advertisement -

सियासत में महाभारत के कलाकार

आपको जानकारी दे दें की सिर्फ रामायण के ही नहीं बल्कि महाभारत के कलाकार भी सियासी पिच पर बैटिंग कर चुके हैं। बीआर चोपड़ा निर्मित महाभारत में श्री कृष्ण के रोल में नजर आने वाले नितीश भरद्वाज ने साल 1996 में बीजेपी के टिकट पर जमशेदपुर से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इसके बाद में 1999 में उन्होंने मध्य प्रदेश के राजगढ़ से चुनाव लड़ा था लेकिन यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उस समय उन्होंने लक्षम सिंह ने हराया था महाभारत में कौरवों तथा पांडवों के पूर्वज राजा भरत की भूमिका निभाने वाले राज बब्बर तो लंबी सियासी पारी खेल चुके हैं और वे अभी भी कांग्रेस के साथ में जुड़े हुए हैं।

इन्होने भी आजमाई किस्मत

आपको बता दें की महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली बीजेपी से मनोनीत राज्य सभा सांसद रह चुकी हैं। वहीं युधिष्ठिर की भूमिका में नजर आये गजेंद्र चौहान भी बीजेपी का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें 2015 में पार्टी की और से एफटीआईआई का अध्यक्ष भी बनाया गया था। महाभारत में भीम का रोल निभाने वाले प्रवीण कुमार आम आदमी पार्टी की और से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए थे। साल 2022 में उनका निधन हो गया था। वहीं महाभारत में भीष्म पितामह का अभिनय करने वाले मुकेश खन्ना का बीजेपी से काफी जुड़ाव रहा है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular