Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaबकरी ने दिया "लंगूर" जैसे बच्चे को जन्म, लोगों की लगी भीड़,...

बकरी ने दिया “लंगूर” जैसे बच्चे को जन्म, लोगों की लगी भीड़, वायरल हुई तस्वीरें

खबर उत्तर प्रदेश के जौनपुर से सामने आई है। यहां पर एक बकरी ने लंगूर के जैसे दिखाई पड़ने वाले बच्चे को जन्म दिया है। बहुत से लोग इसको चमत्कार तो कुछ लोग इसको अजूबा मान रहें हैं। आसपास के काफी लोग इस बच्चे को देखने के लिए पहुँच रहें हैं। यह घटना आंव गांव के किसान लालचंद के घरमें घटित हुई है। लालचंद मजदूरी करते हैं और अपने घर में वे तीन से चार बकरियों को भी पालते हैं। बीते सोमवार को उनकी एक बकरी ने एक अजीब से दिखाई पड़ने वाले बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद से यह बच्चा क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

- Advertisement -

लंगूर जैसी है बनावट

लालचंद की बकरी ने जिस बच्चे को जन्म दिया है। वह आम मेमनों से काफी अलग दिखाई पड़ता है। इस मेमने की आंखें तथा मुंह लंगूर के जैसा है। इसको देखकर काफी लोग हैरान हो रहें हैं और आसपास के क्षेत्र से काफी लोग इस बच्चे को देखने के लिए लालचंद के घर पहुंच रहें हैं हालांकि मेमना स्वस्थ बताया जा रहा है।

क्या कहते हैं डॉक्टर

नुआंव गांव के ग्राम प्रधान दलीप कुमार कहते हैं कि उनके गांव में इस प्रकार की घटना पहली बार हुई है। इस बच्चे को देखने के लिए काफी लोग लालचंद के घर पहुंच रहें हैं। यह मेमना देखने में लंगूर के जैसा दिखाई पड़ रहा है। अढ़नपुर के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ.आलोक सिंह पालीवाल इस संबंध में बताते हैं कि “ऐसा होना सामान्य बात है। जीन डिफेक्ट क कारण ऐसा होता है। इसी कारण मेमने के चेहरे के विकास में गड़बड़ी हुई है। जिसके कारण वह देखने में लंगूर के जैसा दिखाई पड़ रहा है।”

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular