नई दिल्ली : सोशल मीडिया इन दिनों शादी के समय के अलग अलग वीडियो वायरल हो रहे है। जिसमें कभी दुल्हन का डांस वीडियो वायरल होता है, तो कभी वरमाला के समय के वीडियो वायरल होते है। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हा अपनी दुलह्न को वरमाला पहनाते वक्त ऐसी गलती कर जाता है कि पास खड़े लोग इस नजारे को देखकर पानी पानी हो जाते है।

सोशल मीडिया पर शादी का यह वीडियो तेजी से वायरल है, जिसमें आप देख सकते हैं कि वरमाला पहनाते वक्त दूल्हा कुछ ऐसी हरकत कर जाता है कि पास खड़े लोग भी हैरान रह जाते हैं और अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते।

वायरल हो रहे इस शादी के वीडियो में आप देख सकते है कि दूल्हा-दुल्हन पर खड़े है। तभी एक लड़की दुल्हन को वरमाला डालने के लिए कहती है। दुल्हन दूल्हे को वरमाला पहनाता है इसके बाद उसके पैर छूती है। जब दूल्हा दुल्हन को वरमाला पहनाता है, तो वो भी दुल्हन के जैसे उसके पैर छूता है। जिसके बाद दुल्हन इपने को बचाती नजर आती है। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद सभी बाराती बी चौंक जाते हैं और जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियों को bhutni_ke_memes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग काफी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। इतना ही नही इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।