Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaशादी के बाद गोलियां खाकर पति की दरिंदगी, 7 ही दिन में...

शादी के बाद गोलियां खाकर पति की दरिंदगी, 7 ही दिन में पत्नी की हुई मौत

खबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से है। यहां पर 8 दिन पहले आई नव विवाहिता महिला को पति की दरिंदगी का शिकार होना पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार पति ने यौन वर्धक गोलियों का सेवन कर पत्नी के साथ संबंध बनाये तथा अपनी हवस के कारण पत्नी को बुरी तरह से घायल कर दिया।

- Advertisement -

महिला की हालत ज्यादा खराब होने के बाद में उसको कानपुर भर्ती कराया गया अतः। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। डॉक्टर ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया की महिला की हालत गैंग रेप पीड़िता से भी बदतर हो चुकी थी। इसके बाद में लड़की के भाई की और से बहन के ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही गई है।

यह है पूरा मामला

घटना हमीरपुर मुख्यालय की है। यहां पर उरई से 3 फरवरी को बारात आई थी। लड़की के मां-बाप नहीं हैं बल्कि भाई है। भाई सरकारी कर्मचारी है और उसी से बहन का विवाह किया था। 4 फरवरी को लड़की अपने घर से विदा हो गई थी। मृतक महिला की भाभी ने बताया है की 7 फरवरी को वह अपने पति के साथ एक शादी समारोह में कानपुर गई थी। उसी समय लड़की के ससुराल वालों का फोन आया और उन्होंने आरोप लगाया की आपने लड़की की बिमारी को छिपाकर उनके लड़के से विवाह कर दिया है।

- Advertisement -

लड़की को लगातार उल्टियां आ रही है और उसकी तबियत काफी खराब है। इसके बाद में लड़की के भाई और भाभी कानपुर के विवाह कार्यक्रम को छोड़कर सीधे उरई पहुंचे तथा ससुराल से लड़की को लेकर कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार किया गया लेकिन लड़की को आराम नहीं मिला।

यौनवर्धक गोलियों का किया था सेवन

मृतक महिला से जब उसकी भाभी ने जोर देकर पूछा तो महिला ने बताया की उसके पति ने यौनवर्धक गोलियां खाकर उसके साथ में संबंध बनाये थे। जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई है। इसके बाद में लड़की को गायनेकोलॉजिस्ट को दिखाया गया। चेकअप के बाद में गायनेकोलॉजिस्ट ने कहा की लड़की के साथ संबंध इस प्रकार से बनाये गए हैं जैसे उसके साथ में गैंगरेप किया आगया हो। युवती के अंदरूनी हिस्से में कई जख्म हो गए थे। जिसके कारण इंफेक्शन फ़ैल गया था।

10 फरवरी को नवविवाहिता की कानपुर में उपचार के दौरान ही मौत हो गई। उसका पोस्टमार्टम करने के बाद में लड़की के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। लड़की का शव घर पर आया तो कोहराम मच गया। अब मृतक महिला के भाई का कहना है की वह उसके ससुरालियों के विरुद्ध कोतवाली को तहरीर देगा। हमीरपुर थाने के इंस्पेक्टर अनूप सिंह का कहना है की घटना उरई जिला जालौन से सामने आई है। अतः FIR उसी थाने में होगी हमें एप्लिकेशन मिलती है तो हम उसको कार्रवाई के लिए उरई में भेज देंगे।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular