राजस्थान में कांग्रेस अपने खेमे को सहेजने में विफल होती दिखाई पड़ रही है। बता दें की हनुमान मील, अशोक अवस्थी, गंगाजल मील जैसे कई कांग्रेसी नेताओं ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। ये सभी नेतागण बीते रविवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इनके अलावा ओंकार सिंह लखावत, नारायण पंचारिया तथा अरुण चतुर्वेदी भी कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में आ गए हैं।

जानकारी दे दें की यह घटना सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी तथा मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के एक दिन बाद ही सामने आई है। सुशील शर्मा का कहना है की गुटबाजी के कारन कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी निराश हैं। हमने सालों तक पार्टी में कार्य किया है लेकिन अब पार्टी में कोई सुनने वाला ही नहीं है। उन्होंने आगे कहा की राम मंदिर पर कांग्रेस के रुख से सनातन में आस्था रखने वाले उनके कार्यकर्ता काफी निराश हुए हैं।

पीएम मोदी ने किया देश का नाम ऊंचा

सुशील शर्मा ने आगे कहा की केंद्र सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी ताकत को साबित किया है। इसी से प्रभावित होकर मैंने राष्ट्रवादी सोच के साथ बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है। दूसरी और पूर्व विधायक मील ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा तथा अशोक गहलोत पर टिकट वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक मील ने कहा है की उन्होंने इसकी शिकायत प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा से की थी। लेकिन अफसोस की रंधावा ने बह हमारी बात नहीं सुनी।

कई लोग बीजेपी में हुए शामिल

पूर्व विधायक मील ने आगे कहा है की मौजूदा समय में कांग्रेस की पूरी तरह से टांग खिंचाई चल रही है। बताया जाता है की कांग्रेस के नेताओं के अलावा सेवानिवृत अधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई लोग जयपुर स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा कुशवाह समाज के लोगों ने भी बीजेपी का दामन थामा है। बताया जा रहा है की इस घटना से बीजेपी को लोकसभा चुनाव में बड़ा लाभ मिल सकता है।