नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका जाकर जहां लोगों का दिल जीता है, तो वहीं मुकेश अंबानी की पत्नि नीता अंबानी ने भी भारतीय पंरपरा की मिसाल देकर हर किसी की दिल जीत लिया।

वैसे तो नीता अंबानी सोशल मीडिया पर अपना लाइफस्टाइल के लिए ही जानी जाती है। उनके शौक से लेकर इस्तेमाल काली हर चीजें काफी मंहगी होती है। इसी के बीच उनका एक अलग सा रूप व्हाइट हाउस में देखने को मिला। जहां स्टेट डिनर पर दुनिया की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी। इन हस्तियों के बीच भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी कयामत ढाती नजर आईं। नीता अंबानी ने इस समारोह में पंहुचकर हर किसी को उनकी ओर देखने के लिए मजबूर कर दिया। उनका यह भारतीय परिधान का लुक हर किसी का दिल जीत रहा था।

स्टेट डिनर के लिए पंहुची नीता अंबानी ने हाथीदांत के साथ सोने से बनी बनारसी सिल्क साड़ी पहनी थी। जिसे रिलायंस के ब्रांड ‘स्वदेश’ में तैयार किया गया था, इसके अलावा बालों में गजरे के साथ माथे में गोल बिंदी  उनके लुक में चार चांद लगा  रही थी स्टेट डिनर में नीता अंबानी का इंडियन लुक अब वायरल हो रहा है.

नीता अंबानी ने इस आइवरी साड़ी को स्टेट डिनर के लिए चुना था। जिसे हाथों से तैयार किया गया है। पूरी साड़ी में गोल्डन धागों का वर्क है। इस साड़ी में परफेक्शन लाने में 6 महीने का वक्त लगा है।

स्टेट लंच में पहुंचीं गुलाबी साड़ी में

इसके अलावा नीता अंबानी जब वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस के स्टेट लंच में पहुंचीं थी  तो उस दौरान उन्होंने गुलाबी साड़ी पहनी हुई थी. इस साड़ी का बॉर्डर  लाल था.  रिलायंस फाउंडेशन के स्वदेश से बनाई गई ये साड़ी गुजरात के पाटन जिले से ली गई है। जो लगभग 100 साल तक चलती है।