बीते गुरूवार को अंतरिम बजट 2024 को पेश किया गया। इस बजट को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। इस दौरान उन्होंने मुफ्त बिजली को लेकर बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने इस बारे में कहा है की अब प्रति माह लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान की जायेगी। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी दे रहें हैं। आइये अब आपको बताते हैं की इस योजना के किसको और कितना लाभ मिल सकेगा।

1 करोड़ लोग होंगे लाभांवित

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे में बताते हुए योजना से 1 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। ये वे लोग होंगे जो अपनी छत पर सोलर ऊर्जा की व्यवस्था करते हैं। आपको बता दें की हालही में पीएम मोदी ने “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” की घोषणा की थी। इस योजना के तहत ही एक करोड़ लोगों के घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

गरीबों के घरों की संख्या भी बढ़ेगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीब लोगों के लिए सरकार द्वारा बनावाये जाने वाले घरों के बारे में भी जानकारी मुहैया कराई है। उन्होंने बजट पेश करने के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए कहा है की सरकार ने कोविड की चुनौती के बाद भी गरीब लोगों को घर मुहैया कराये हैं। आज हम तीन करोड़ घरों के लक्ष्य के करीब हैं। इसके अलावा अगले 5 वर्ष में 2 करोड़ घर और भी बनाये जाएंगे।