Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaसाइबेरियन पक्षियों का करते थे शिकार, दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

साइबेरियन पक्षियों का करते थे शिकार, दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

आपको बता दें कि सर्दियां आते ही कई देशों से पक्षी कानपुर आते हैं। इनमें से साइबेरिया से भी कई प्रजातियां गंगा की और रुख करती हैं। कानपुर में इन पक्षियों का लगातार शिकार किया जा रहा है। शिकार करने वाले लोगों की नजर इन पक्षियों के ठिकाने पर हमेशा बनी रहती है। ये इन पक्षियों का शिकार करते हैंऔर साइबेरियन पक्षियों का मीट खाने वाले लोगों को इन्हें बेच देते हैं। हालही में साइबेरियन पक्षियों का शिकार करते हुए एक वीडियो काफी वायरल हुआ है। अतः मामले को संज्ञान मेंलेते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

4 हजार में बिकता है प्रवासी पक्षी

खबर है कि साइबेरियन पक्षी के मीट की काफी डिमांड रहती है। इसके लिए लोग 4 हजार रुपये तक देने को तैयार रहते हैं। बड़ी पार्टियों में इन पक्षियों का मीट सप्लाई किया जाता है। आपको बता दें कि कानपुर तथा उन्नाव में सर्दियों के मौसम में प्रतिवर्ष विदेशी पक्षी काफी संख्या में आते हैं। कानपुर में जहां चिड़िया घर है वहीं उन्नाव में नवाबगंज पक्षी विहार है। इसके अलावा गंगा नदी के महाराजपुर क्षेत्र में भी पक्षी विहार करने के लिए आते हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular