Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaरात में ससुर के पास पहुंच जाती थी पत्नी, पति को दे...

रात में ससुर के पास पहुंच जाती थी पत्नी, पति को दे देती थी नींद की गोलियां, मामला खुलने पर हैरान रह सभी

खबर झांसी से है। यहां पर रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। खबर में पता गहा है कि पत्नी के संबंध ससुर के साथ बन गए थे। जिसके चलते वह अपने पति को रत में नींद की गोलियां देकर अपने ससुर के कमरें में चली जाती थी। दोनों लोग साथ में बैठकर शराब भी पीते थे। बात जब सभी के सामने आई तो ससुर ने जहर का सेवन कर आत्म हत्या कर ली साथ ही उसने ऐसा करने से पहले अपनी पत्नी से भी माफ़ी मांगी।

- Advertisement -

यहां से शुरू हुई थी कहानी

मामला झांसी के टोड़ीफतेहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। यहां पर 48 वर्षीय रमेश कुमार ने जहर का सेवन कर आत्म हत्या कर ली। बता दें कि रमेश की पत्नी की 20 साल पहले मौत हो गई थी और उसके कोई संतान भी नहीं थी। इसके बाद में रमेश का विवाह उसके परिजनों ने शांति देवी नामक महिला से विवाह करा दिया था। शांति देवी के पति की मृत्यु हो चुकी थी और उसके एक बेटा भी था। शांति देवी अपन पति और बेटे के साथ अच्छा जीवन जुगाड़ रही थी। जब बीटा बड़ा हुआ तो उसका विवाह करीब 5 वर्ष पहले करा दिया था।

ससुर के साथ बन गए बहू के संबंध

शान्ति देवी बताती हैं कि विवाह के बाद से ही बहू उसको प्रताड़ित करने लगी थी। एक दिन उसने बहू और अपने पति रमेश को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद में दोनों ने शांति देवी को जान से मारने की धमकी दी। जिसके कारण वह डर गई। लेकिन शांति देवी को पता लग चुका था की बहुत के साथ उसके ससुर के अवैध संबंध है।

- Advertisement -

पत्नी ने किया संबंधों का खुलासा

शांति देवी बताती हैं कि उसका बेटा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी ने उसको 5 माह से घर नहीं आने दिया है। वह उसके बेटे को डरा धमकाकर रखती है। भैया दूज पर ससुर और बहू दोनों ही उसकी हत्या करने की बात कर रहें थे। दोनों ने कुल्हाड़ी पर धार लगाकर रख ली थी। यह बात शांति देवी ने सुन ली थी। जिसके बाद शांति देवी अपने भाइयो को टीका करने के बहाने अपने मायके चली गई। इसके बाद उसने सभी को बहू और ससुर के संबंधों के बारे में बता दिया।

ससुर ने की आत्म हत्या

शांति देवी का कहना है कि वे जब अपने मायके में थीं। तब शनिवार को एक दिन उसके पति रमेश का फोन आया। उसने कहा कि “मैंने गलत किया है। मैं जहर खा रहा हूं और मैंने शराब पी ली है।” इसके बाद में फोन कट गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रमेश कुमार की मौत हो गई। शांति देवी का कहना है कि उन के पति ने जो कुछ भी किया वह बेहद गलत था लेकिन अब मैं चाहती हूं की बहू और बेटा साथ में रहें और परिवार को सम्हालें। इन दोनों का एक चार वर्षीय बेटा भी है।

क्या कहती है पुलिस

थानाध्यक्ष कौशल किशोर मिश्रा ने इस मामले को लेकर कहा है कि “थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति के जहर खाने की सूचना मिली थी। परिजन उसका उपचार कराने के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए थे। संभावना है क‍ि परिवार में विवाद के चलते उसने जहर खाया होगा।”

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular