आपने सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के ऐसे कई वीडियो देखें ही होंगे। जिनमें सीट न मिलने पर लोग झगड़ा करते नजर आते हैं। इस प्रकार के भी कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें सीट के लिए कुछ महिलाओं को झगड़ा करते देखा जा सकता है। हालही में एक ऐसा ही वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं की सीट को लेने के लिए एक महिला कुछ ऐसा काम करती है, जिसे देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहें हैं। यह वीडियो कुछ ऐसा है की इसको देखकर लोग खुद ही हैरान हो रहें हैं।

सामने आया वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं की मेट्रो यात्रियों से खचाखच भरी हुई है। जिस यात्री को जहां स्थान मिला वह वहीं खड़ा है। आपने यदि मेट्रो में सफर किया होगा तो आपने देखा ही होगा की मेट्रो में महिलाओं की सीट पर अक्सर पुरुष बैठ जाते हैं लेकिन जब महिलायें आती हैं तो वे उठ खड़े होते हैं। वहीं कुछ पुरुष ऐसे होते हैं, जो महिलाओं के कहने पर भी नहीं उठते हैं। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही है। आप देख सकते हैं की महिला सीट पर पुरुष बैठें हैं और महिला के आने पर भी वह उठकर उसे सीट नहीं देते।

युवक की गोद में बैठी महिला

जब पुरुष महिला सीट से नहीं उठते तो यह महिला जबरन एक पुरुष की गोद में ही बैठ जाती है। इसके बाद भी युवक जब सीट से नहीं उठता है तो महिला कुछ ऐसी बात कहती है जो सभी को सोचने पर मजबूर कर देती है।

बता दें की युवक की गोद में बैठकर महिला कहती है की “कोई बात नहीं हम भी बेशर्म बन जाएंगे। हमें क्या फर्क पडेगा। फर्क आपको पडेगा, अभी नहीं बल्कि रात को पडेगा।” महिला की यह बात सुनते ही लोग उसे हैरानी से देखते रह जाते हैं। इस वीडियो को X पर ShoneeKapoor नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। हालांकि यह पता नहीं लग सका है की यह वीडियो किस स्थान का है। फिलहाल यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग इसे देख रहें।