नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को मिल रहा है नोकरी पाने का खास अवसर, यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52,699 पदों पर सीधे भर्ती की जानी है। जिसका नोटिफिकेशन जल्द जारी कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक है वे लोग जारी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। हांलाकि आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नही हुई है। इस महीने इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

इस तारीख को जारी होगा नोटिफिकेशन

यूपी पुलिस विभाग में ऐसा पहला बार हो रही है जब इतनी बड़ी संख्या में भर्ती निकाली जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा इस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के लिए 15 जुलाई तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस की ओर से जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन www.uppbpb.gov.in पर  जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में लाखों युवाओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

इन पदों पर होगी भर्तियां

यूपी पुलिस विभाग द्वारा जारी किए जाने वाली भर्ती में रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक, सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के 2,430 पद, लिपिक संवर्ग के 545 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के ग्रेड ए के 872 पद, कंप्यूटर प्रोग्रामर 55 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इसी के साथ-साथ जेल वार्डर के 2,833 पद, नागरिक पुलिस में आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर कुशल खिलाडियों के लिए 521 पदों पर भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी गई है।