Tuesday, December 30, 2025
HomeJobsसरकारी नौकरी: विभिन्न विभागों में निकली हजारों बंपर भर्तियां, पूरी लिस्ट के...

सरकारी नौकरी: विभिन्न विभागों में निकली हजारों बंपर भर्तियां, पूरी लिस्ट के साथ यहां जान लें फुल डिटेल

जो युवा सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें हैं। उनके लिए वर्तमान में काफी मौके हैं। जिसके जरिये ये युवा केंद्र या राज्य सरकार में नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं। आपको बता दें की दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड जैसे कई राज्यों के कई विभागों में काफी संख्या में भर्तियां निकली हैं। जिनकी जानकारी हम आपको यहां दे रहें हैं।

- Advertisement -

1 – झारखंड सिविल सेवा में वैकेंसी

आपको बता दें की झारखंड सिविल सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत 324 पदों पर भर्ती निकली है। यदि आप इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको 1 फरवरी से jpsc.gov.in पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने की लास्ट डेट 29 फरवरी है।

2 – सुप्रीम कोर्ट में वैकेंसी

आपको बता दें की एससीआई ने लॉ कलर्क कम एसोसिएट के पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं। आप यदि इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट main.sci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी में 90 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू हो जायेगी तथा लास्ट डेट 15 फरवरी 2024 है।

- Advertisement -

3 – UPSC में वैकेंसी

संघ लोक सेवा आयोग में भी वैकेंसी निकली है। आपको बता दें की इसमें विशेषज्ञ ग्रेड 3, वैज्ञानिक “बी” तथा सहायक निदेशक के पदों पर वैकेंसी निकली हैं। यदि आप इनमें आवेदन करना चाहते हैं तो आप UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान में 69 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने की लास्ट डेट 15 फरवरी 2024 है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular