Rajasthan Police Constable Recruitment: राजस्थान के युवाओं के लिए गहलोत सरकार बड़ी खुशखबरी देने वाली है। दरअसल राजस्थान की गहलोत सरकार युवाओं को नॉकरी मुहैया कराने के लिए पुलिस विभाग में भर्ती निकालने जा रही है। चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत युवाओं को प्रसन्न करने के लिए भर्तियाँ निकाल रहे हैं।

राजस्थान के युवाओं के लिए खुशी की बात यह है कि आने वाले समय में जल्द ही कांस्टेबल पद की 3,578 वेकेंसियां निकलने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई है अब आगे की प्रक्रिया होनी है। सरकारी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सूबे में कानून व्यवस्था को चाकचौबंद करने के लिए पुलिस व्यवथा सुदृढ़ बनाने पर ज़ोर दे रहे हैं।

युवाओं को ज़्यादा से ज़्यादा रोज़गार देने के लिए अशोक गजलोट प्रदेश में ताबड़ तोड़ भर्तियाँ निकलने वाले हैं। सरकार के एक अन्य फैसले को देखें तो प्रदेश के 36 विद्यालयों में 45 नए आवश्यक पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है ऐसा करने से 36 विद्यालयों में से 27 में 1-1 विषय और 9 विद्यालयों में 2-2 नए विषय में पढाई होने लगेगी। इन नए विषयों होने से हर विद्यालय में एक एक व्याख्याता नियुक्त होंगे। ऐसा करने से कुल 45 पदों का सृजन होगा।

काफी लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यार्थियों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। जिसके लिए कैंडिडेट्स ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। राजस्थान पुलिस कांस्बटेल के रिक्त पदों की गणना के बाद पुलिस मुख्यालय ने पिछले सप्ताह प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में इस बार पहले फिजिकल परीक्षा और बाद में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।