Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaसांपों के शरीर में 21 दिनों में बन जाता है ज़हर, काटने...

सांपों के शरीर में 21 दिनों में बन जाता है ज़हर, काटने से हो सकती है मौत

Snakes Birth Fact दुनियाभर में सांपों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। हमारे देश में भी कई ज़हरीले सांप पाए जाते हैं। सांप अंडे दे कर उन्हें छोड़ देती हैं, बाद में अंडों से बच्चे निकल कर इधर-उधर घूमने लगते हैं। सांप के बच्चों में जन्म के बाद ज़हर नहीं होता है, लेकिन जन्म के 20 से 21 दिन बाद बच्चों में ज़हर तैयार हो जाता है, इस उम्र तक सॉंप के बच्चे इतने ज़हरीले हो जाते हैं कि इनके काटने से किसी भी इंसान की मृत्यु हो सकती है। इस आर्टिकल में आपको सांपों के बारे में कुछ ऐसी जानकारी बताने जा रहे हैं जिन्हें आप जान कर हैरान रह जाएंगे।

- Advertisement -

कब देती हैं नागिन अंडे:
Snakes Birth Fact:

सांपों पर स्टडी करने वाले बताते हैं कि अक्टूबर और नवंबर के महीने में सांप अंडे और बच्चे देते हैं। इनके जीवन चक्र में ये सबसे उपयोगी समय होता है, इसी वजह से बारिश के दिनों में सांपों को मारने से बचने की सलाह दी जाती है। जानकार बताते हैं कि नागिन अंडे देने के बाद अपने अंडों को खुदही निगल जाती हैं। इन्हीं अंडों से बच्चे निकल कर जान बचाने के लिए भागते हैं जो भागने में सफल हो जता है वह जीवित रह जाता है।

ऐसे होते हैं सांपों के बच्चे:

जानकार बताते हैं कि अंडे देने से पहले नागिन किसी सुरक्षित स्थान की तलाश करती है, इसके बाद ऊंची जगह पर जहां पानी भरने की संभावना कम हो वहां अंडे देती है।

- Advertisement -

नागिन जब अंडे देती है तो एक साथ किसी टीले की तरह अंडों का ढेर लगा देती है, एक बार में 200 के आसपास अंडे देती है।

दूसरे अंडा देने वाले जीवों की तरह नागिन अपने अंडों को शेती नहीं है। बल्कि वह खुद ही अपने अंडों को खाने लगती है।
इस प्रक्रिया में जो एंड लुढ़क कर नागिन से दूर चले जाते हैं उसमें बच्चे निकालने की संभावना बढ़ जाती है।

अंडे से निकलने के बाद बच्चों का रंग किसी मांस की तरह होता है, अंडे से निकलने के 7 दिन बाद सांप अपने असली रंग में आजाता है।

नवजात सपोले के मुंह में 14 से 15 दिन के भीतर दांत निकल आते हैं।
और जन्म के 20 से 21 दिन के भीतर ये सांप इतने जहरीले हो जाते हैं कि वे दस कर किसी की भी जान ले सकते हैं।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular