Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaWEATHER FORECAST: गुलाबी ठंड की दस्तक के बाद अगले 24 घंटे में...

WEATHER FORECAST: गुलाबी ठंड की दस्तक के बाद अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना, जारी अलर्ट

नई दिल्ली। देश के ज्यादातर राज्यों में अब गुलाबी ठंड का महसूस होना शुरू हो गया है। सुबह के समय लोग बिना गर्म कपड़े के बाहर नही निकल पा रहे है। अचानक बदल रहे मौसम के बाद अब एक बार फिर से बादल के घिरने का अंदेशा जारी हो गया है।

- Advertisement -

देश में आ रह ही ठंड की लहर उत्तराखंड और हिमाचल में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से है जिससे तीन दिनों से मौसम में  पहले से कही ज्यादा ठंडक देखने को मिल रही है। जिसके चलते लोगों को गर्म कपड़ों के पहनना भी जरूरी हो गया है।

बदलते मौसम के मिजाज के बाद अब एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश होने का अंदेशा देखने को मिल रहा है। जिसमे नालुमुक्कु (तमिलनाडु) में 10 सेमी, पोथंडी बांध (केरल) में 8 सेमी, कोन्नी (केरल) में 7 सेमी और पुष्पराजगढ़ (मध्य प्रदेश) में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 19 अक्टूबर से भारत के ज्यादार इलाकों में शुष्क मौसम देखने को मिल सकता है।

- Advertisement -

बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 अक्टूबर तक बिहार के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्की ठंडाहट रहेगी। इसके अलावा सुबह – सुबह कुहासा भी छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार कई राज्य में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री के बीच बना रह सकता है।  इसके अलावा कही कहीं कोहरा छाने के भी आसार सामने आ रहे हैं। जिसके चलते माना जा रहा है कि अब सप्ताह के अंदर ही देश में ठंड का असर दिखना शुरू हो जायेगा। यानी लोगों को एक हफ्ते बाद से ही गर्म कपडे निकालने पड़ सकते हैं।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाके में बारिश एक बार फिर से देखने को मिल सकती है। तटीय कर्नाटक के कुछ इलाको में भारी बारिश हो सकती है। जिसके चलते वहां समुंद्री लहरों के भी उठने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular