नई दिल्ली। मनी प्लांट का पौधा  घर में सुंदरता बढ़ाने के साथ साथ वास्तुदोष के लिए लगाया जाता है। यह ऐसा पौधा है जो हर जगह मिट्टी या पानी में असानी के साथ लगाया जा सकता है। इस पौधे को लगाने के बाद इस पर ज्यादा देखरेख की जरूरत नही पड़ती है। लेकिन माना जाता है कि जिस तरह से यह घर पर लगाने से खूबसूरती बढ़ाता है उसी तरह से आपकी जिंदगी को भी खूबसूरत बना सकता है।

मनी प्लांट को लगाने से घर में बरकत आती है। यह आपके भाग्य को  तेजी से चमकता है। कुछ लोगों का मानना है कि, मनी प्लांट को घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा (positive energy) का संचार करता है।

मनी प्लांट हर मौसम में हरा भरा रहने वाला पौधा है। इसी लता भी काफी तेजी से बढ़ती है। मनी प्लांट सफेद, पीले और हल्के हरे रंग की पत्तियों के साथ कई किस्मों का होता है। यदि आप भी घर पर इस पौधे को लगाने के बारे में सोच रहे है तो जान लें इसकी देखभाल किस तरह से करें कि ये काफी हरा होने के साथ घना हो जाए। मनी प्लांट की केयर करने के तरीके के बारे में जानने के लिए इस लेख को पढ़ते रहें।

मनी प्लांट एक तापमान प्रतिरोधी पौधा है

मनी प्लांट हर जगह लगने वाला पौधा है इसे घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लगा सकते है। यह सिर्फ ठंड के मौसम में थोड़ा रूखा दिखने लगता है। लेकिन इनडोर में रखने पर मनी प्लांट तेज सर्दी और तेज गर्मी में भी आसानी से वृद्धि कर सकता है।

घर पर मनी प्लांट लगाने के लिए इसे हर तरह की मिट्टी में उगाया जा सकता है, लेकिन पौधे को घना बनाने के साथ पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए दोमट मिट्टी (loamy soil) का होना जरूरी होता है। मनी प्लांट उगाने के लिए पहले गमले में मिट्टी को अच्छी तरह से तैयार करके डालें। मिट्टी में रेत (sand) और जैविक खाद या कोको पीट (coco peat) को मिलाना चाहिए। मनी प्लांट को 6.0 से 7.5 पीएच रेंज वाली न्यूट्रल मिट्टी (neutral soil) में आसानी से ग्रो किया जा सकता है। इसे आप घर के अंदर या बाहर किसी भी जगह पर रख सकते है।